- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- कर्ज के बोझ से परेशान एसटी बस चालक...
Beed News: कर्ज के बोझ से परेशान एसटी बस चालक ने की आत्महत्या

Beed News कर्ज का बोझ, साहूकारों द्वारा पैसों के लिए लगातार किया जा रहा तकादा और कम वेतन में परिवार का भरण-पोषण करने की आर्थिक परेशानी से जूझ रहे आष्टी परिवहन महामंडल डिपो के एक बस चालक ने आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार रात आष्टी बस स्टैंड स्थित विश्राम कक्ष में हुई। शनिवार को शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद एसटी महामंडल के कर्मचारियों और क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार अंसार हबीब शेख (46), निवासी साबलखेड़, आष्टी बस डिपो में चालक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार रात उन्होंने बस स्टैंड स्थित विश्राम कक्ष में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शेख पिछले कुछ समय से आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे थे। कर्ज की रकम को लेकर साहूकारों द्वारा बार-बार पैसों की मांग और तकादा किया जा रहा था। वहीं, कम वेतन में परिवार का खर्च चलाने की जद्दोजहद के कारण वे मानसिक तनाव में थे।
यह भी पढ़े -मनरेगा में खामियों और रोजगार सेवकों पर कार्रवाई के विरोध में निकला मोर्चा, एप्लिकेशन में कथित तौर पर छेड़छाड़
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और मामले की जांच शुरू कर दी। शनिवार शाम तक इस मामले में पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज नहीं हुआ था।
यह भी पढ़े -माजलगांव की क्वालिटी बेकरी का लाइसेंस निलंबित, किसान की करंट लगने से मौत, दुकान का शटर तोड़ 5 लाख नकदी चोरी
Created On :   12 Sept 2026 6:22 PM IST













