छापा: गांजे की बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 70 किलो गांजा जब्त, कार समेत 50 लाख रुपए का माल बरामद

गांजे की बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 70 किलो गांजा जब्त, कार समेत 50 लाख रुपए का माल बरामद
  • अमरावती निवासी आरोपी हिरासत में, स्थानीय अपराध शाखा की कार्रवाई
  • 70 किलो गांजा जब्त किया गया

डिजिटल डेस्क, बीड़। स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने खासबाग मंदिर रोड क्षेत्र में कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने 70 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 35 लाख रुपए बताई गई है। तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही करीब 15 लाख रुपए कीमत की क्रेटा कार भी पुलिस ने जब्त की। इस कार्रवाई में कुल 50 लाख रुपए का माल बरामद हुआ है। स्थानीय अपराध शाखा की टीम बीड शहर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खासबाग मंदिर रोड क्षेत्र में सफेद रंग की क्रेटा कार से गांजे की अवैध तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर संदिग्ध कार को रोका और उसकी तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार में अलग-अलग बोरियों में रखा कुल 70 किलो गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने गांजे के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा कार भी जब्त कर ली।

इस मामले में मोसीन खान वाहब शेख (31), निवासी ताज नगर, तहसील व जिला अमरावती को हिरासत में लिया गया है। स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस उपनिरीक्षक की शिकायत पर बीड शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच बीड शहर पुलिस कर रही है।

Created On :   9 Sept 2026 5:52 PM IST

Tags

Next Story