सहायता: विजया रहाटकर ने रमाबाई रणवीर को 1 लाख रुपये की सहायता का किया ऐलान, बेटी की पढ़ाई के लिए नंगे पांव दौड़ लगा जीत हासिल की थी

विजया रहाटकर ने रमाबाई रणवीर को 1 लाख रुपये की सहायता का किया ऐलान, बेटी की पढ़ाई के लिए नंगे पांव दौड़ लगा जीत हासिल की थी
  • बेटियों की पढ़ाई के लिए बहुत मेहनत की
  • पति का 2012 में निधन हो गया था

New Delhi News. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) विजया रहाटकर ने बीड की रमाबाई रणवीर को 1 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। रमाबाई ने हाल ही में साड़ी पहनकर मैराथन में नंगे पैर दौड़ लगाई थी। रहाटकर ने शुक्रवार को रणवीर से फोन पर बात कर उनके इस हौंसले की सराहना की ।रहाटकर ने संबंधित अधिकारियों को रमाबाई को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया है।

रमाबाई की दो बेटियां हैं और उनके पति का 2012 में निधन हो गया था। उन्होंने अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए बहुत मेहनत की हैं। इसके लिए उन्होंने मैराथन में हिस्सा लिया और नंगे पैर दौड़कर प्रतियोगिता में जीत हासिल की। रमाबाई की एक बेटी बैंकिंग परीक्षा की तैयारी कर रही है और दूसरी पुलिस भर्ती का प्रशिक्षण ले रही है।

Created On :   4 Sept 2026 7:20 PM IST

Tags

Next Story