शिकंजा: जान की परवाह किए बिना पुलिसकर्मियों ने बाइक से पीछा कर हथियारबंद पांच आरोपियो को धर दबोचा

जान की परवाह किए बिना पुलिसकर्मियों ने बाइक से पीछा कर हथियारबंद पांच आरोपियो को धर दबोचा
  • 13 आरोपियों पर मामला दर्ज
  • बाइक से पीछा कर पकड़ा, वाहन जब्त
  • खेती की जमीन के विवाद में जानलेवा हमले के बाद भाग रहे थे आरोपी

Beed News. शिवाजीनगर पुलिस थाना क्षेत्र के माने कॉम्प्लेक्स स्थित मैजिक सलून के सामने 1 सितंबर को खेती की जमीन खरीद के विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हथियारों से लैस आरोपियों का बाइक से पीछा कर महिंद्रा थार समेत उन्हें पकड़ लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गश्त पर तैनात पुलिसकर्मी सचिन आगलावे और बालू रहाड़े तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी अपने वाहनों से भागने लगे। दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना अपनी जान की परवाह किए मोटरसाइकिल से आरोपियों का पीछा शुरू किया। राष्ट्रवादी भवन के पास पुलिस ने आरोपियों को थार वाहन समेत पकड़ लिया। इसके बाद अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हिरासत में लिया।

आरोपियों के हथियारों से लैस होने के कारण उनके दोबारा हमला करने की आशंका थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए पांच आरोपी

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बाबू उर्फ मिनिनाथ शहादेव जाधव, हनुमान शहादेव जाधव, संभाजी संतराम जाधव, यशराज रामा जाधव और सागर गंगाराम जाधव शामिल हैं। सभी आरोपी वायभटवाड़ी, तहसील व जिला बीड़ के निवासी हैं। इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।

वाहन समेत अन्य वाहन जब्त

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की महिंद्रा थार (एमएच 23 बीएस 0808) समेत अन्य वाहनों को जब्त किया है। जांच में सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और घटना के मोबाइल वीडियो को महत्वपूर्ण साक्ष्य माना जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Created On :   4 Sept 2026 7:58 PM IST

Tags

Next Story