बड़ी कार्रवाई: कार में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू ले जा रहे दो आरोपी पकड़े, साढ़े 10 लाख का माल जब्त

कार में गुटखा, पान मसाला और तंबाकू ले जा रहे दो आरोपी पकड़े, साढ़े 10 लाख का माल जब्त
  • बीड में प्रतिबंधित गुटखे पर बड़ी कार्रवाई
  • गुटखा, पान मसाला और तंबाकू ले जा रहे दो आरोपी पकड़ाए

डिजिटल डेस्क, बीड़। प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तंबाकू बिक्री के लिए ले जा रहे दो आरोपियों को पेठ बीड पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन सहित कुल 10 लाख 63 हजार 600 रुपए का माल जब्त किया। पुलिस को 9 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10.20 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू का स्टॉक लेकर मांजरसुंबा से बार्शीनाका, बीड की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पेठ बीड पुलिस ने बार्शीनाका क्षेत्र में नाकाबंदी कर निगरानी शुरू की।

इसी दौरान पुलिस ने दत्ता भारतराव घोडके (36), निवासी लोलदगांव, कुर्ला, जिला बीड और ओमकार गहिनीनाथ घोडके (30), निवासी घोडका राजुरी, जिला बीड को सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो (एमएच 23 एएस 5522) के साथ हिरासत में लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न कंपनियों का प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला और तंबाकू का स्टॉक मिला। पुलिस ने प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों और स्कॉर्पियो वाहन समेत कुल 10,63,600 रुपए का माल जब्त किया। कार्रवाई के संबंध में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, बीड की ओर से पेठ बीड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

Created On :   9 Sept 2026 5:45 PM IST

Tags

Next Story