बीड़: बिजली गिरने से मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल - अस्पताल में जारी है इलाज

बिजली गिरने से मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल - अस्पताल में जारी है इलाज
  • 4 बजे के करीब बैमोसमी बारिश हुई
  • आकाशीय बिजली गिरने से मां की मौत
  • पुत्र गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, बीड़। जिले से गेवराई तहसील के मन्यारवाडी इलाके में शाम 4 बजे के करीब बैमोसमी बारिश हुई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां की मौत हो गई। जबकी पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मिना गणेश शिंदे, ओंकार गणेश शिंदे दोनो मां - बेटा खेत में काम कर रहे थे।

अचानक शुक्रवार ज़ोरदार बैमोसमी बारिश हुई। बारिश के साथ आकाशीय बिजली में महिला मिना शिंदे पर गिरी। उसी दरमियान घटनास्थल पर ही उसकी मौत हुई। थोड़ी दूर पर खड़ा पुत्र ओंकार शिंदे झुलसा और गंभीर रूप से घायल हुआ। कुछ लोगो ने तुरंत दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल का उपचार जारी है। इस घटना से परिसर में हड़कंप मचा है।

जिले में बैमोसमी बारीश का कहर जारी

माजलगांव, बीड, गेवराई, परली, आष्टी, केज, शिरूर कासार, अंबाजोगाई, धारूर, वडवणी सहित तहसील में बैमोसमी बारीश के चलते ज्वार की फसल और फलों के बागों को नुक़सान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से जिले की तहसीलों में बैमोसमी बारीश जारी है।

गुरुवार को किल्ले धारूर तहसील और वडवणी तहसील में बैमोसमी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। उसके बाद शुक्रवार को फिर से जिले में आंधी तूफान के साथ बैमोसमी बारीश हुई। तरबूज, आम, संतरे, केले की पेड़ धराशाई हो गए।

किसान रमेश जाधव का कहना है कि पिछले तिन दिनो से तेज हवा और बैमोसमी बारिश हो रही है। बारिश के संग ओलावृष्टि हुई है। जिससे ज्वार, आम, संतरे, केले सहित दूसरी फसलें भी बर्बाद हुई। कृषि मंत्री धनंजय मुंडे को बर्बाद फसल का पंचनामा कराने का आदेश देना चाहिए, तांकी वक्त रहते किसानों को नुकसान का मुआवजा मिल सके।


Created On :   12 April 2024 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story