- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- पशु चोरी कर ले जा रहे थे कत्लखाने,...
Beed News: पशु चोरी कर ले जा रहे थे कत्लखाने, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुरु की पूछताछ

Beed News. पशु चोरी कर उन्हें कत्ल के लिए ले जाने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये का माल जब्त किया गया है। इस संबंध में 21 अप्रैल की रात पेठ पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, पेठ क्षेत्र में गश्त के दौरान मोबाइल पर सूचना मिली कि जी.एन. फंक्शन हॉल के पास कुछ लोगों को स्थानीय नागरिकों ने पशु चोरी करते हुए पकड़ रखा है। उनके पास एक पिकअप वाहन भी मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अतिरिक्त बल भी बुलाया गया।
मौके से एक वाहन (एमएच 23 एयू 1015) बरामद की गई, जिसमें गोवंशीय पशुओं को बेहद अमानवीय तरीके से चारों पैर बांधकर रखा गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों और वाहन चालक को पेठ पुलिस स्टेशन लाकर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पशुओं को चोरी कर कत्तल के लिए ले जा रहे थे।
गिरफ्तार आरोपी
- अशीम जाफर कुरेशी (निवासी महमदिया कॉलोनी)
- अजिम आजाद कुरेशी (निवासी महमदिया कॉलोनी)
- शहनवाज कुरेशी एजाज (निवासी कुरेशी मोहल्ला, पेठ बीड)
शिकायतकर्ता सईद अब्दुल करीम कुरेशी (उम्र 51 वर्ष, निवासी मोमीनपुरा) की शिकायत पर पेठ पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 116/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 3(5) और महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम, 1976 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 लाख 15 हजार रुपये का माल (वाहन व पशु सहित) जब्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस हवालदार माने कर रहे हैं।
Created On :   22 April 2026 6:55 PM IST












