बात का बतंगड़: चलती बस में विवाद इतना बढ़ा महिला कंडक्टर ने अपने दांतों से महिला यात्री को काटा, थाने पहुंचा मामला

AI Image

AI Image

  • महिला कंडक्टर ने अपने दांतों से यात्री को काट दिया
  • विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई

Beed News. बात का बतंगड़ बना और एक महिला कंडक्टर ने अपने दांतों से महिला यात्री को काट दिया। जिले में चौंकाने वाली घटना उस वक्त सामने आई, जब अंबाजोगाई-अहमदपुर मार्ग पर चल रही एसटी बस में बुधवार दोपहर घाटनांदूर के पास महिला कंडक्टर और महिला यात्री के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पूस गांव निवासी चांगुना राजाभाऊ उदार अपने नाती का इलाज कराने घाटनांदूर जा रही थीं। इसी दौरान बस में उनका महिला कंडक्टर से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बहस के दौरान महिला कंडक्टर ने यात्री के हाथ पर काट लिया। पीड़ित महिला चांगुनाबाई उदार ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के दौरान उनके गले से मंगलसूत्र भी गायब हो गया।

घटना के बाद महिला यात्री पहले घाटनांदूर पुलिस चौकी पहुंचीं, जहां से उन्हें परली ग्रामीण पुलिस थाने जाने की सलाह दी गई। इसके बाद वह अपने नाती के साथ रिक्शा से परली ग्रामीण पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए परली उपजिला अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर, संबंधित महिला कंडक्टर ने भी परली ग्रामीण पुलिस थाने में अपनी ओर से शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोप कितने सही हैं और इस पूरे मामले की वास्तविकता क्या है।

Created On :   7 April 2026 7:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story