Bhandara News: भंडारा के पास आर्डिनेन्स फैक्टरी क्षेत्र में बाघ की दहशत

भंडारा के पास आर्डिनेन्स फैक्टरी क्षेत्र में बाघ की दहशत
रात में लोगों से सतर्क रहने का आह्वान

Bhaskar News तहसील का अति सुरक्षित और प्रतिबंधित क्षेत्र समजे जाने वाले आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में बाघ अधिवास करने लगा है। रात के समय में बाघ मुख्य मार्ग पर भ्रमण करता दिखायी दे रहा है। इससे आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में बाघ का डर बन हुआ है। कुछ राहगीरों ने बाघ को सड़क के आसपास भरमण करते हुए कैमेरे में कैद किया है।

यह तस्वीरें सामने आयी हैं। बाघ धीमे गति से मार्ग पार करता हुआ देखा जा रहा है। आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर में कई पेड़ और झाड़ियां हैं। इससे परिसर में कई वन्यजीव अधिवास करते है। कई बार तेंदुए की मौजुदगी महसुस की जाती है। तेंदुआ पालतु पशुओं को चट कर जाता है। अब मुख्य मार्ग पर बाघ नजर आ रहा है। हिंसक वन्यजीव की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आर्डिनेंस फैक्ट्री यह संवेदनशील क्षेत्र है।

रात के समय कर्मचारियों की आवाजाही रहती है। ऐसे स्थिति में बाघ की हलचल खतरनाक साबित हो सकती है। नागरिकों ने वन विभाग से बाघ का बंदोबस्त करने की मांग की है। प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेकर नागरिकों से सावधान रहने को कहा है। विशेष रुप से रात के समय सतर्क रहने का आह्वान किया है। घर के बाहर निकलते समय अकेले जाने से बचने की सूचना दी गई है। नागरिकों में बाघ की दहशत के साथ उसे देखने का उत्साह बना हुआ है।


Created On :   8 May 2026 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story