‌Bhandara News: भंडारा में पोल्ट्री फार्म में घुसकर तेंदुआ चट कर गया 26 बकरियां

भंडारा में पोल्ट्री फार्म में घुसकर तेंदुआ चट कर गया 26 बकरियां
देर शाम वन विभाग ने किया पिंजराबंद

Bhandara News पशुपालक के खेत में बने पोल्ट्री फार्म में तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने लगभग 26 बकरियों का शिकार किया। साथ ही अपने साथ एक बकरी ले गया। घटना सोमवार तड़के अड्याल क्षेत्र के नेरला के खेत परिसर में सामने आयी। इसके बाद परिसर में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम मौके पर पंचनामा करने के लिए पहुंची। इस हमले में पशुपालक का लाखों रुपए का नुकसान हो गया। यह तेंदुअा आखिरकार सोमवार रात 8 बजे पकड़ा गया।

श्यामराव श्रीराम लोहारे यह नेरला में गत 12 वर्षों से खेत पर पोल्ट्री फार्म बनाकर पशुपालन कर रहे हंै। पास में नेरला सिंचाई नहर है। इससे किसान खेती के साथ पशुपालन का व्यवसाय करते है। सोमवार तड़के जब श्यामराव श्रीराम लोहारे यह अपने खेत पहुंचे तो पालतु पशुओं की आवाज नहीं आ रही थी। जब पोल्ट्री फार्म की तरफ गए। गेट खोला तो बकरियां रक्त से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई दिखायी दी। इतनी संख्या में मृत बकरियां देख श्यामराव को बड़ा सदमा लगा। किसान ने तत्काल अड्याल वन विभाग को फोन कर पंचनामा करने की विनती की। वन विभाग के कर्मचारी निलेश श्रीरामे मौके पर पहुंचे।

रविवार शाम को पोल्टी फार्म के शेड के अंदर छोड़ी बड़ी कुल 30 बकरियां और दो गाय थी। तेंदुए ने 26 बकरियों का शिकार किया। तेंदुआ लोहे की जाली तोड़कर अंदर घुसा था। तेंदुआ अपने साथ एक बकरी लेकर गया। इतना नुकसान देखकर पशुपालक शामराव आंसु नहीं रोक पाया। वन विभाग ने पंचनामे में चार लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया। इस समय घटनास्थल पर अड्याल वन परिक्षेत्र के अधिकारी योगेश शर्मा, पशु वैद्यकीय अधिकारी मिसल लवार, आर. आर. दुनेदार, निलेश श्रीरामे, संदिप भुरासी समेत पशुपालक शामराव लोहारे, ग्रामपंचायत सदस्य दिपक पाल आदि उपस्थित थे।



Created On :   5 May 2026 3:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story