- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- भंडारा में रेत तस्करी कर रहे तीन...
Bhandara News: भंडारा में रेत तस्करी कर रहे तीन ट्रैक्टर समेत 19.73 लाख का माल जब्त

Bhandara News तुमसर उपविभागीय पुलिस अधिकारी कार्यालय और सिहोरा पुलिस की टीम ने रेत तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई कर मांडवी परिसर से रेत लदे तीन ट्रैक्टरों समेत लगभग 19 लाख 73 हजार रुपये का माल जब्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को गश्त के दौरान मांडवी परिसर में अवैध तरीके से रेत परिवहन करने की गुप्त सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामार कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में मांगली निवासी तरुण धनपाल मंडलवार (28) के कब्जे से ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 36 एआर 3967, बिना नंबर की ट्रॉली, एक ब्रास रेत और मोबाइल सहित कुल 7 लाख 41 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। दूसरी कार्रवाई में सोनेगांव निवासी दुर्गेश जयपाल रहांगडाले (30) के कब्जे से ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 34 बीएफ 9702, ट्रॉली, एक ब्रास रेत और मोबाइल सहित कुल 6 लाख 16 हजार रुपये का माल जब्त किया गया। वहीं, तीसरी कार्रवाई में मोहगांव खु. निवासी नितेश परमानंद अडमाचे (23) के कब्जे से ट्रैक्टर क्रमांक एमएच 36 एएल 5138, ट्रॉली, एक ब्रास रेतऔर मोबाइल सहित कुल 6 लाख 16 हजार रुपये का माल जब्त किया गया।
इस तरह पुलिस ने 19 लाख 73 हजार रुपये का माल जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित ट्रैक्टर चालकों और मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उपविभागीय पुलिस अधिकारी पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक राठोड, पुलिस हवलदार भोंडेकर, पुलिस सिपाही सार्वे, पुलिस सिपाही आस्वले, सिहोरा थाने के पुलिस निरीक्षक विजय कसोधन, पुलिस हवलदार कासदा और पुलिस सिपाही डुंभरे ने की। मामले की आगे की जांच पुलिस हवलदार कासदा कर रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Created On :   16 Oct 2026 1:40 PM IST















