- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- चंद्रयान-3 की सफलता में आयुध...
भंडारा: चंद्रयान-3 की सफलता में आयुध निर्माणी का अहम योगदान

डिजिटल डेस्क, जवाहर नगर (भंडारा). चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से इसरो के वैज्ञानिकों की कुशल कार्यशैली विश्व के सामने आई है। इस चंद्रयान-3 मिशन में भंडारा के आयुध निर्माणी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसके लिए केरल के तिरुअनंतपुरम के विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के उपसंचालक विनोद कुमार एन ने भंडारा के आयुध निर्माणी को 29 सितंबर को पत्र भेजकर योगदान देने के लिए अभिनंदन किया गया। 14 जुलाई को एलवीएम 3 एम 4 प्रक्षेपन वाहन पर भारतीय चांद लैंडर चंद्रयान-3 का अभियान सफल हुआ।
ऑर्डनेन्स फैक्ट्री द्वारा निर्मित आरडीएक्स एवं पीईटीएन के एलवीएम 3 तथा चंद्रयान-3 के स्पेस के सभी मिशन क्रिटिकल आयुध उपकरणों का सफलतापूर्वक उपयोग किया गया। आयुध निर्माणी भंडारा का इसरो लान्च वेईकल प्रोग्राम विश्वास लायक है। इस उपकरण के समय पर आपूर्ति के लिए विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर द्वारा आयुध निर्माणी के कार्यसंघ सदस्यों का अभिनंदन किया है। इसके लिए तत्कालीन महाप्रबंधक पी. के. मेश्राम के नाम से पत्र भेजा गया। इस पत्र के मिलने पर आयुध निर्माणी के अधिकारी व कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है।
Created On :   4 Oct 2023 6:20 PM IST













