- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- राजधानी के कई इलाकों में जगह-जगह...
भोपाल में कूड़े के ढेर: राजधानी के कई इलाकों में जगह-जगह कचरा, लोगों को हो रही परेशानी
By - Bhaskar Hindi |28 Oct 2025 8:37 PM IST
कचरा मुक्त शहरों की श्रेणी में राजधानी भोपाल देशभर में दूसरे पायदान पर रहा है। इसके बावजूद राजधानी के कई इलाकों में जगह-जगह कचरा देखने को मिल रहा है। इससे स्थानीय निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। आपको बता दें कि कचरा मुक्ति में भोपाल को 7 स्टार की रैंकिंग मिली है। शहर ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में निर्धारित 10 हजार अंकों में से 9567 अंक हासिल किए हैं। भोपाल को यह सम्मान 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में मिला है। इसके अलावा पूरे मध्य प्रदेश में शहर ने प्रथन स्थान हासिल किया है।
Created On :   28 Oct 2025 8:37 PM IST
Next Story












