MP News: नीमच और धार में 8 खेतों से मिले 5 करोड़ 89 लाख के गांजे के पौधे, खेती की आड़ में उगाया जा रहा था गांजा

नीमच और धार में 8 खेतों से मिले 5 करोड़ 89 लाख के गांजे के पौधे, खेती की आड़ में उगाया जा रहा था गांजा

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। नीमच और धार जिलों में पुलिस ने आठ खेतों में की जा रही गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान 34 क्विंटल गांजे के 52 हजार से अधिक हरे पौधे जब्त किए है। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित मूल्य 5 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए है। दोनों जिलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल आठ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक नीमच जिले में थाना कुकड़ेश्वर, मनासा और रामपुरा के पुलिस बल की चार संयुक्त टीमों ने ड्रोन की मदद से सर्च अभियान चलाया। जहां चार अलग-अलग खेतों में पत्थरों की ऊंची घेराबंदी और मक्का की फसल की आड़ में गांजे की अवैध खेती की जा रही थी। पुलिस टीमों ने मौके पर कार्रवाई करते कुल 27.95 क्विंटल 51 हजार हरे गांजे के पौधे जब्त किए। इनकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 79 लाख 50 हजार रुपए है।

वहीं, धार जिले में पुलिस ने ग्राम बोहारला, चौकी उमरबन क्षेत्र में अलग-अलग खेतों में कार्रवाई की। यहां कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए जा रहे थे। पुलिस ने 1,621.98 किलोग्राम के 1223 हरे गांजे के पौधे जब्त किए। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ 43 लाख रुपए है। धार जिले में एक अन्य कार्रवाई में थाना बाग और पुलिस चौकी डेहरी की टीम ने ग्राम कनेरी के बैकल्यापुरा स्थित खेत में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया। पुलिस टीम ने खेत में सर्चिंग की। इस दौरान कपास की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए गांजे के 586 हरे पौधे मिले। जिनका वजन 446.6 किलोग्राम है। इनकी अनुमानित कीमत 66 लाख 99 हजार रुपए है।

Created On :   20 Oct 2026 1:47 AM IST

Tags

Next Story