- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- भोपाल में BJP नेता की करंट लगने से...
Bhopal News: भोपाल में BJP नेता की करंट लगने से दर्दनाक मौत पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, जांच के जारी किए निर्देश

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में एक बीजेपी नेता की मौत हो गई है। इसके बाद पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वह पेशे से अधिवक्ता भी थे। उनकी मौत के बाद अब भोपाल के सभी वकील एकजुट हो गए हैं और सोमवार शाम को मामले में FIR दर्ज कराने के लिए एमपी नगर थाने पहुंचे।
यह भी पढ़े -मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने एसआईआर के विरोध को राजनीतिक लड़ाई में बदला, चुनाव आयोग को निशाना बनाया
क्या है मामला?
एमपी नगर स्थित मॉल के सामने से रविवार की रात भाजपा नेता और अधिवक्ता ऋषि तिवारी (29) निकल रहे थे। इस दौरान उनके साथ एक दोस्त भी था। तभी वह अचानक स्ट्रीट लाइट के खंभे से टकरा गए। इससे उन्हें करंट लग गया। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर एक ट्रैफिक हेड कांस्टेबल जगदीश दांगी तैनात थे, जिन्होंने भाजपा नेता की जान बचाने के लिए सीपीआर दी और उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया। वहां से गंभीर हालत में उन्हें भोपाल एम्स रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घर पर पसरा मातम
बताया जा रहा है कि मृतक पत्रकार कॉलोनी, टीटी नगर में रहते थे और जिला न्यायालय में वकालत करते थे। उनके पिता आनंद तिवारी जिला बार एसोसिएशन के सचिव रह चुके हैं और वरिष्ठ अधिवक्ता भी हैं। उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया। उनके घर पर सोमवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना हो रहा है।
यह भी पढ़े -कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC को हटाने और स्वतंत्र जांच की मांग, पुलिस ने की बैरिकेडिंग, सीएम ने किया पलटवार
CM ने जताया दुख
घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जाहिर करते हुए बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, भोपाल महानगर के जिला महामंत्री एवं युवा अधिवक्ता ऋषि तिवारी का हादसे में निधन हो गया। इस घटना से उन्हें बेहद दुख पहुंचा है। उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। इसके साथ ही मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन को वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं।
मंत्री ने घटना पर क्या कहा?
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर बताया, "भारतीय जनता युवा मोर्चा भोपाल के जिला महामंत्री श्री दिव्यऋषि तिवारी जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें। ||ॐ शांति||"
Created On :   28 Sept 2026 8:21 PM IST











