- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- जहरीली कफ सिरप, कांग्रेस बोली 24...
MP News: जहरीली कफ सिरप, कांग्रेस बोली 24 बच्चों की मौत की जिम्मेदारी तय नहीं, जांच के दौरान अधिकारी को कर दिया बहाल

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। छिंदवाड़ा-परासिया जहरीली कफ सिरप कांड में 24 बच्चों की मौत का मामला फिर गरमा गया। दरअसल, इस प्रकरण की जांच चल रही है, इसी बीच एक अिधकारी 00000 का निलंबन बाहल कर दिया। इसके बाद शनिवार को मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी सवाल खड़े किए। कहा कि यह सिर्फ कफ सिरप कांड नहीं है, यह प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, औषधि प्रशासन और सरकारी निगरानी तंत्र की विफलता है।
24 बच्चों की जान चली गई, लेकिन आज भी इन मौतों के लिए जिम्मेदार कौन है, राज्य शासन इसकी जिम्मेदारी तय नहीं कर पाई। आरोपी का संतोषजनक जवाब नहीं था तो बहाली करने की इतनी जल्दी क्यों की गई?। पटवारी ने पूछा कि बहाली का आधार क्या है और क्या इस फैसले में पीड़ित परिवारों के न्याय के हितों को ध्यान में रखा गया? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बताए कि निलंबन के बाद क्या हुआ?
विभागीय जांच कहां पहुंची? किस अधिकारी की जवाबदेही तय हुई? और किसके खिलाफ अंतिम कार्रवाई हुई? ज्ञात हो कि छिंदवाड़ा के तत्कालीन औषधि निरीक्षक गौरव शर्मा को अक्टूबर 2025 में निलंबित किया गया था।
आरोप-पत्र दिया गया, जिसका शर्मा ने जवाब पेश किया। जवाब प्रथम दृष्टया संतोषजनक नहीं पाया गया। बाद में फरवरी 2026 में विभागीय जांच गठित की गई। विभागीय जांच के निष्कर्ष आना शेष है, इसके बावजूद 23 सितंबर को गौरव शर्मा को बहाल कर गुना पदस्थ कर दिया गया।
Created On :   27 Sept 2026 12:58 AM IST











