- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- नीट परीक्षा में विवादित कंपनी को...
MP News: नीट परीक्षा में विवादित कंपनी को वनरक्षकों की भर्ती में बायोमीट्रिक टेस्ट सौंपने की सिफारिश

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र वन मुख्यालय ने 23 से 25 अक्टूबर तक विभिन्न वनमंडलों में 5 हजार 935 वनरक्षकों की भर्ती के दूसरे चरण में अभिलेख परीक्षण, शारीरिक माप एवं पैदल चाल के कार्यक्रम के अंतर्गत इन वनरक्षक पद के अभ्यर्थियों के बायोमीट्रिक टेस्ट का काम विवादित मेसर्स इन्नोवेटिव्यू इण्डिया लिमिटेड से कराने की सिफारिश की है।
यह निजी कंपनी वर्ष 2026 में नीट परीक्षा से जुड़े विवादों में रह चुकी है। इसकी जांच में यह बात जाहिर हुई थी कि परीक्षा माफिया ने सुरक्षा में सेंध लगाने के लिए इन्नोवेटिव्यू कंपनी के निचले स्तर के संविदा कर्मचारियों (जैसे दिहाड़ी वाले ग्राउंड स्टाफ या बायोमेट्रिक ऑपरेटर) को मोहरा बनाया था। माफिया ने कंपनी के इन जमीनी कर्मचारियों के साथ मिलकर डमी (फर्जी) उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिलाने और बायोमेट्रिक डेटा को बाईपास करने की साजिश रची थी। हालांकि जांच एजेंसियों के इनपुट्स में सुरक्षा में यह गड़बड़ी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों या मुख्य कोर सिस्टम के स्तर पर नहीं हुई थी।
वन मुख्यालय भोपाल की प्रशासन शाखा-2 के एपीसीसीएफ अजय कुमार यादव ने सभी क्षेत्रीय सीसीएफ एवं डीएफओ को पत्र लिखकर कहा है कि मेसर्स इन्नोवेटिव्यु इण्डिया लिमिटेड द्वारा कोटेशन दिया गया है तथा इस कंपनी ने एमपी पुलिस भर्ती में भी कार्य किया गया है। इस कंपनी आधार बेस्ड बायोमीट्रिक टेस्ट के लिये प्रति आपरेटर 5 हजार रुपये लिया जायेगा।
Created On :   27 Sept 2026 12:43 AM IST











