MP News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ECI विवाद को लेकर कहा कांग्रेस सरकार के समय भी हुआ SIR

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ECI विवाद को लेकर कहा कांग्रेस सरकार के समय भी हुआ SIR
भाजपा नेता ने कहा किसी भी व्यक्ति को पराजित होने पर खुद को देखना चाहिए दूसरों पर ठिकड़ा नहीं फोड़ना चाहिए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने ECI विवाद को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कांग्रेस लगातार चुनाव हारती जा रही है। बीजेपी विधायक ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने नेतृत्व पर विचार करने की बात कही।

भाजपा स्टेट प्रेसिडेंट ने कहा किसी भी व्यक्ति को पराजित होने पर खुद को देखना चाहिए और दूसरों पर ठिकड़ा नहीं फोड़ना चाहिए। चुनाव आयोग यह SIR काफी समय से कर रहा है। जब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी ये होता आया।

बीजेपी नेता ने कहा किसी फर्जी वोटर्स का नाम मतदाता सूची से हटाना, किसी दोहरे नाम को हटाना, मृतकों के नाम को हटाना या विदेशी नागरिक को हटाना, इसमें गलत क्या है? इस पूरे विषय को, जिसमें ऐसे लोग मतदान का अधिकार पाए हुए थे, जिन्हें अधिकार प्राप्त नहीं था, उनके लिए कांग्रेस क्यों विरोध करती है? कौन से विदेशी लोग हैं जिनके इशारे पर कांग्रेस ये काम करती है? वो तो उनके नेता ही बता पाएंगे।

Created On :   26 Sept 2026 4:47 PM IST

Tags

Next Story