- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पुलिस-वकील विवाद के बाद निलंबित...
MP News: पुलिस-वकील विवाद के बाद निलंबित टीआई ने वीडियो पोस्ट कर कहा, महिला अधिकारी टेंशन देती है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल की जहांगीराबाद पुलिस थाना प्रभारी (निलंबित व तत्कालीन) राजन सिंह अहिरवार ने गुरुवार को एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि सत्य सूर्य के जैसा होता है, सच्चाई सामने आएगी। दरअसल, 22 सितंबर को शाम करीब 8 बजे वकील राकेश रावल और जहांगीराबाद पुलिस थाना प्रभारी राजन सिंह अहिरवार और उनके दो आरक्षकों के बीच हुए विवाद के बाद अहिरवार सहित दो आरक्षकों को निलंबित कर दिया गया।
यह भी पढ़े -कांग्रेस का ऐलान, भोपाल में सोमवार को निर्वाचन आयोग घेरेंगे, ज्ञानेश कुमार पर राजद्रोह का केस दर्ज होने तक सड़कों पर लड़ेंगे
एफआईआर भी दर्ज की गई। वकील रावल पर भी केस दर्ज है, लेकिन गुरुवार को टीआई अहिरवार ने कहा, वह बहुत कुछ कहना चाहते हैं, लेकिन अभी कह नहीं सकते। सत्य हमेशा सूर्य के समान होता है। बादल कितने भी घने हों, एक दिन छंटेंगे।
यह भी पढ़े -मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस के समय लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का उड़ाया जाता था मजाक
अहिरवार ने ने महिला पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव देती हैं। उन्होंने अधिकारी को मामले से दूर रखने की मांग की। कहा कि सही समय पर तथ्यों और सबूतों के आधार पर सच्चाई सामने आएगी। यह भी कहा कि उन्हें किसी गलत काम के लिए निलंबित नहीं किया गया है। उनके खिलाफ पहले भी किसी आपराधिक मामले में कार्रवाई नहीं हुई है। विभाग के अधिकारी उनके साथ हैं। पूरा मामला उनके सामने है। वे तथ्यों के आधार पर खुद फैसला करें। अहिरवार ने यह भी कहा कि जहांगीराबाद थानाक्षेत्र की जनता ने उन्हें सहयोग और अपनापन दिया। उनके मुताबिक, उन्होंने क्षेत्र में गुंडागर्दी, जुआ और सट्टे पर रोक लगाने के लिए काम किया। अहिरवार के साथ आरक्षक यश लखेरा और आरक्षक रामस्वरूप को भी निलंबित कर रखा है। पुलिस ने वकील रावल के खिलाफ भी शासकीय काम में बाधा, अभद्रता और मारपीट के का केस दर्ज कर रखा है।
Created On :   26 Sept 2026 1:18 AM IST










