- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- महर्षि महेश योगी विवि की शिकायतों...
MP News: महर्षि महेश योगी विवि की शिकायतों की जांच के लिए बनाई कमेटी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। महर्षि महेश योगी वैदिक विवि, कटनी को लेकर राज्य शासन, केंद्र सरकार और यूजीसी सहित फीस नियामक आयोग के पास लंबित पड़ी शिकायतों की जांच के लिए राज्य शासन ने एक कमेटी का गठन किया है।
यह भी पढ़े -एमपी भाजपा को मिला नया प्रभारी: बिप्लब कुमार देब संभालेंगे प्रदेश की जिम्मेदारी, रेखा वर्मा सह प्रभारी
कमेटी में उच्च शिक्षा आयुक्त, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, जबलपुर संभाग और कुलसचिव, रानी दुर्गावती विवि जबलपुर को रखा गया है। महर्षि महेश योगी वैदिक विवि की जांच के लिए पहली बार राज्य शासन ने इतने वरिष्ट अिधकारियों की जांच कमेटी बनाई है। दरअसल, राज्य शासन के पास महर्षि महेश योगी वैदिक विवि की कई शिकायतें लंबित है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ. मोहन के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग की पहल, दो दिनों में जारी हुए 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश
इनमें विवि की स्थापना, संचालन, वेतन निर्धारण, नियुक्तियाें, विवि के अधिनियमों, पढ़ाए जा रहे कोर्स आिद को लेकर जांच चल रही है। पुलिस, सीआईडी में भी विवि की जांच चल रही है। साथ ही समय-समय पर उच्च शिक्षा विभाग ने विधानसभा में कई ऐसी जानकारी दी है, जिनमें विरोधाभास है। साथ ही विवि प्रबंधन ने भी कोर्ट, शासन सहित अन्य फोरम पर अलग-अलग तरह की जानकारियां दी है, जिनमें भी विरोधाभास की शिकायतें हैं। इनके समाधान के लिए उच्च शिक्षा विभाग, राज्य शासन ने 17 सितंबर को आयुक्त सहित तीन अिधकारियों की कमेटी बनाई है।
Created On :   25 Sept 2026 12:42 AM IST













