- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- एमपी भाजपा को मिला नया प्रभारी:...
MP News: एमपी भाजपा को मिला नया प्रभारी: बिप्लब कुमार देब संभालेंगे प्रदेश की जिम्मेदारी, रेखा वर्मा सह प्रभारी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा ने मप्र में प्रदेश प्रभारी बदल कर बुधवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को प्रदेश प्रभारी बनाया गया। साथ ही रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया है। अब मप्र में डॉ. महेंद्र सिंह की जगह बिप्लब देब को नई जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की। डॉ. महेंद्र सिंह हाल में भाजपा के प्रदेश प्रभारी थे।
यह भी पढ़े -25 से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा, सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री गडकरी दिखाएंगे हरी झंडी
वे संगठन की बैठकों और पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। इसी के साथ मप्र के 4 नेताओं को दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें भिंड की अटेर सीट से भाजपा के पूर्व विधायक और अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। जबकि राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार और भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार को राजस्थान का सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह प्रभारी बनाया गया है। साथ ही खरगोन से सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ. मोहन के नेतृत्व में स्कूल शिक्षा विभाग की पहल, दो दिनों में जारी हुए 600 अनुकंपा नियुक्ति आदेश
बृजगोपाल लोया काे प्रदेश मीडिया प्रभारी का जिम्मा
भाजपा ने रायसेन के बृजगोपाल लोया को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। लोया की नियुक्ति आशीष अग्रवाल के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाए जाने के बाद हुई है। अग्रवाल को 17 अगस्त को राष्ट्रीय सह-मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी। लोया अब प्रदेश में भाजपा की मीडिया रणनीति, पार्टी के कार्यक्रमों और सरकार से जुड़े मुद्दों पर मीडिया समन्वय का काम संभालेंगे। साथ ही प्रदेश मीडिया प्रभारी रहे आशीष अग्रवाल को भाजपा का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक बनाया गया है।
Created On :   25 Sept 2026 12:37 AM IST












