MP News: मंत्री विश्वास सारंग ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस के समय लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का उड़ाया जाता था मजाक

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में शामिल मंत्री विश्वास सांरग ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस के समय लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं का कैसे मजाक उड़ाया जाता था ये सोनिया गांधी के प्रकरण से प्रकट होता है।
उन्होंने कहा कांग्रेस के समय अजब और गजब का लोकतंत्र था। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस ने हर समय से देश में वोट चोरी का काम किया है, जो व्यक्ति हिंदुस्तान का नागरिक नहीं है उसका वोटर लिस्ट में नाम है और उसने वोट भी दे दिया।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम स्क्रिप्टेड, मां का मजाक उड़ाना शर्मनाक विश्वास सारंग
मंत्री सारंग ने आगे कहा राहुल गांधी छाती पीट पीट कर संविधान के पालन की बात करते हैं, हिंदुस्तान के संविधान में साफ लिखा है कि अगर हिंदुस्तान के नागरिक नहीं हैं तो वोट नहीं दे सकते, सोनिया गांधी किस हैसियत से वोट दे रहीं थी। वोट चोरी और लोकतन्त्र पर कुठाराघात करने का काम केवल कांग्रेस ने किया है, जिस प्रकार से पीछे के दरवाजे से नेहरू ने सत्ता हासिल की थी वही नेहरू के संस्कार आज भी कांग्रेस को है।
Created On :   23 Sept 2026 3:31 PM IST











