बीजेपी प्रदेश प्रभारियों का ऐलान: यूपी में विनोद तावड़े, एमपी में विप्लब कुमार बने प्रभारी, स्मृति पर दो प्रदेशों का जिम्मा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की है। पार्टी ने कई नेताओं को अलग-अलग राज्यों की जिम्मेदारी दी है। मध्य प्रदेश में विप्लब कुमार देब को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ रेखा वर्मा सह प्रभारी की जिम्मेदारी संभालेंगी। विप्लब कुमार देब त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं। भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें राष्ट्रीय महामंत्री भी बनाया गया था।
यह भी पढ़े -लालकृष्ण आडवाणी, जगदीप धनखड़ को एसआईआर नोटिस मिलने से भड़के खरगे, EC पर राजनेताओं को निशाना बनाने का लगाया आरोप
स्मृति ईरानी को मिली 2 राज्यों की कमान
वहीं, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा, राम माधव को तमिलनाडु और उत्तराखंड, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है। सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब, जबकि अनिल एंटनी को गोवा और नगालैंड का प्रभारी बनाया गया है।
अंडमान एवं निकोबार: प्रभारी – जय प्रकाश, दिल्ली
अरुणाचल प्रदेश: प्रभारी – डॉ. देवेश कुमार, बिहार
आंध्र प्रदेश: प्रभारी – डॉ. अरविंद भारद्वाज; सह प्रभारी – वनथी श्रीनिवासन
असम: प्रभारी – मंगल पांडे; सह प्रभारी – फांगनोन कोन्याक, मनोज तिग्गा
बिहार: प्रभारी – हरीश द्विवेदी; सह प्रभारी – संगीता यादव, रोहन गुप्ता
चंडीगढ़: प्रभारी – महेंद्र पांडे
दादरा नगर हवेली एवं दमन और दीव: प्रभारी – वर्षाबेन नरेंद्रभाई पटेल
दिल्ली: प्रभारी – डॉ. विनय सहस्रबुद्धे; सह प्रभारी – जामयांग त्सेरिंग नामग्याल, दर्शनाबेन जरदोष
झारखंड: प्रभारी – गजेंद्र पटेल; सह प्रभारी – सौरभ सिंह, निवेदिता सिंह
कर्नाटक: प्रभारी – हरीश द्विवेदी; सह प्रभारी – डॉ. कसम वेंकटेश्वरलु
केरल: प्रभारी – प्रो. एम. नागराजा; सह प्रभारी – एम. वेंकटेशन
लद्दाख: प्रभारी – राजकुमार भाटिया, दिल्ली
लक्षद्वीप: प्रभारी – जॉर्ज कुरियन
मणिपुर: प्रभारी – डॉ. राजदीप रॉय
मेघालय: प्रभारी – कनाद पुरकायस्थ; सह प्रभारी – डॉ. नुमल मोमिन, असम
मिजोरम: प्रभारी – डॉ. भगवत कराड
ओडिशा: प्रभारी – डी. पुरंदेश्वरी; सह प्रभारी – डॉ. स्वदेश सिंह
पुडुचेरी: प्रभारी – के. सुरेंद्रन
राजस्थान: प्रभारी – संजय भाटिया; सह प्रभारी – कविता पाटीदार, कुलजीत चहल
सिक्किम: प्रभारी – राजू बिष्ट
तेलंगाना: प्रभारी – सुनील बंसल; सह प्रभारी – अभय पाटिल, रेखा शर्मा
त्रिपुरा: प्रभारी – मृगांक देव बर्मन
पश्चिम बंगाल: प्रभारी – सुनील बंसल; सह प्रभारी – लाल सिंह आर्य, राजेंद्र सिंह, पिंकी कुशवाहा
Created On :   23 Sept 2026 2:48 PM IST











