MP News: CM मोहन यादव का आज पूरा दिन रहेगा व्यस्त, आयुर्वेद दिवस से लेकर सिंहस्थ संगोष्ठी तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

CM मोहन यादव का आज पूरा दिन रहेगा व्यस्त, आयुर्वेद दिवस से लेकर सिंहस्थ संगोष्ठी तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, आयुर्वेद दिवस समारोह, विभागीय बैठकों और बलराम कृषि महोत्सव सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (23 सितंबर) पूरे दिन कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से शुरू होगा। इसके बाद वह भोपाल में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के कार्यक्रम में पहुंचेंगे। मंत्रालय में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें भी होंगी। दोपहर में मुख्यमंत्री सीधी के बलराम कृषि महोत्सव से जुड़ेंगे। वहीं, शाम को भोपाल में स्थानीय कार्यक्रम के बाद सिंहस्थ महापर्व को लेकर भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधियों के साथ संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़े -लालकृष्ण आडवाणी, जगदीप धनखड़ को एसआईआर नोटिस मिलने से भड़के खरगे, EC पर राजनेताओं को निशाना बनाने का लगाया आरोप

सुबह का कार्यक्रम

सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समत्व में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए बैठक में शामिल होंगे।

सुबह 11:15 बजे

वह पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान, भोपाल पहुंचेंगे। यहां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर कार्यक्रम होगा। इस दौरान कई कार्यक्रमों की शुरुआत, विमोचन और लोकार्पण किया जाएगा।

दोपहर में मंत्रालय में बैठकें

दोपहर 12:35 बजे

मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे।

इसके बाद अलग-अलग विभागों के साथ बैठकें होंगी

12:40 बजे: स्कूल शिक्षा विभाग

1:10 बजे: राजस्व विभाग

1:25 बजे: उच्च शिक्षा विभाग

1:40 बजे: महिला एवं बाल विकास विभाग

1:55 बजे: पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग

दोपहर 2:10 बजे

मुख्यमंत्री सीधी में होने वाले बलराम कृषि महोत्सव से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे।

दोपहर 2:30 बजे

इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग के साथ चर्चा होगी।

शाम का कार्यक्रम

शाम 3:10 बजे

मुख्यमंत्री होटल जहांनुमा, भोपाल पहुंचेंगे। यहां उनका स्थानीय कार्यक्रम है।

शाम 4:30 बजे

इसके बाद मुख्यमंत्री समत्व में सिंहस्थ महापर्व को लेकर आयोजित संगोष्ठी में शामिल होंगे। इसमें भारत स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Created On :   23 Sept 2026 8:49 AM IST

Tags

Next Story