MP News: भोपाल में हथौड़े से महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी फांसी लगाई

भोपाल में हथौड़े से महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की हत्या, प्रेमी ने भी फांसी लगाई
इंदौर की रहने वाली थी इंस्पेक्टर, दतिया में थी पोस्टिंग, जबलपुर से इंदौर जा रही थी, भोपाल में प्रेमी से मिलने रुकी थी

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र की लेकपर्ल कॉलोनी में रविवार देर रात दतिया में पदस्थ 35 वर्षीय आरटीओ इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले का शव मिला। वहीं कुछ ही दूर पर उसके दोस्त पवन द्विवेदी का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मकान पवन द्विवेदी का ही बताया जा रहा। शव के पास ही खून से सना हथौड़ा मिला है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था। जिसके लिए मीनाक्षी राजी नहीं थी। जिस पर इनके बीच विवाद हुआ। आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार देर रात विवाद हुआ। इसी दौरान पवन ने मीनाक्षी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। जिसके बाद पवन ने घर से कुछ दूरी पर पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस पूरे मामले में सभी एंगल से जांच कर रही। खजूरी सड़क थाना प्रभारी राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि मीनाक्षी जबलपुर से इंदौर जाने के लिए आई थी। मीनाक्षी ने सहेली से दोस्त के पास कपड़े रखे होने का कहकर पवन के घर आई। जहां मीनाक्षी की सहेली उसकी बेटी के साथ खाना खाकर अंदर कमरे में चली गई। बताया गया कि मीनाक्षी और उसका दोस्त पवन बाहर आंगन में बात कर रहे थे। जहां आशंका है कि उनके बीच झगड़ा हुआ होगा। जिसके बाद पवन ने मीनाक्षी की हथौड़े से हत्या कर दी। सहेली ने मीनाक्षी का शव करीब 5.30 बजे देखा। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

आंगन में हत्या के बाद शव घसीटते हुए बाहर लाया

बताया गया कि पवन ने मीनाक्षी की हत्या आंगन में की थी। जिसका शव पवन घसीटकर बाहर तक लेकर आया था। बाहर से घर का दरवाजा बंद कर दिया था। जिसके बाद पवन ने खुद फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। पवन सीधी का रहने वाला बताया जा रहा। वह प्राइवेट जॉब करता था। पवन मीनाक्षी से शादी करना चाहता था। मीनाक्षी का अपने पति से तलाक हो चुका था। मीनाक्षी की एक 3 साल की बेटी भी है।

Created On :   22 Sept 2026 11:20 PM IST

Tags

Next Story