MP NEWS: आयुष इंटर्न्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर भोपाल कलेक्ट्रेट का किया घेराव, एमबीबीएस इंटर्न्स के बाद अयुष डॉक्टरों का विरोध तेज

आयुष इंटर्न्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर भोपाल कलेक्ट्रेट का किया घेराव, एमबीबीएस इंटर्न्स के बाद अयुष डॉक्टरों का विरोध तेज
आयुष इंटर्न डॉक्टर्स ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। मांग के दौरान कहा मौजूदा समय में मिलने वाला प्रतिमाह 9383 रुपए का स्टाइपेंड देश के 15 प्रदेशों में सबसे कम है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टर्स ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सैकड़ों इंटर्न डॉक्टर्स कलेक्ट्रेट पहुंचे।

प्रदर्शन कर रहे आयुष इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि पश्चिम बंगाल में स्टाइपेंड 33 हजार 99 रुपए प्रति माह , ओडिशा में तीस हजार, तेलांगाना में 29 हजार 792 रुपए, बिहार में 27 हजार, आंध्रप्रदेश में 25 हजार 906 रुपए, केरल में 23 हजार, कर्नाटक में 22 हजार 500 रुपए, असम-महाराष्ट्र में 18 हजार, छत्तीसगढ़ में 15 हजार 900 रुपए, पंजाब-उत्तराखंड में 15 हजार रुपए है। जबकि राजस्थान में 14 हजार रुपए के स्टाइपेंड के साथ डीए भी मिलता है। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 10 हजार रुपए मिलते हैं। मध्य प्रदेश में सिर्फ 9383 रुपए दिए जा रहे हैं। इसलिए यहां भी स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई है।

आयुष इंटर्न डॉक्टर्स ने मंगलवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट का घेराव किया। मांग के दौरान उन्होंने कहा मौजूदा समय में मिलने वाला प्रतिमाह 9383 रुपए का स्टाइपेंड देश के 15 प्रदेशों में सबसे कम है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट को बंद कर इंटर्न डॉक्टर्स को रोका गया और प्रशासन ने भारी पुलिस फोर्स को बुला लिया।

आपको बता दें हाल ही में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स की स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर भोपाल में तीन दिन तक धरना प्रदर्शन हुआ, उसके बाद सरकार ने उनका स्टाइपेंड 50% बढ़ाया। सरकार ने mbbs इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड 50% बढ़ाकर ₹21,500 प्रतिमाह करने का ऐलान किया, हालांकि इंटर्न डॉक्टर्स के प्रदर्शन के दौरान उन पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, जिसमें कुछ डॉक्टर्स घायल हो गए, इस मामले में 2 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया। इसकी जांच अभी भी चल रही है। इसी बीच आज मंगलवार 22 सितंबर को आयुष विभाग के इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।

Created On :   22 Sept 2026 4:14 PM IST

Tags

Next Story