Damoh News: जबेरा-तेंदूखेड़ा क्षेत्र के 5 प्राचीन स्थलों को राज्य संरक्षित स्मारकों की सूची में किया शामिल

जबेरा-तेंदूखेड़ा क्षेत्र के 5 प्राचीन स्थलों को राज्य संरक्षित स्मारकों की सूची में किया शामिल
जबेरा से विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि जबेरा-तेंदूखेड़ा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

भास्कर ब्यूरो, दमोह। जबेरा से विधायक एवं मध्य प्रदेश सरकार के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि जबेरा-तेंदूखेड़ा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि मध्य प्रदेश पुरातत्व विभाग द्वारा क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण प्राचीन एवं ऐतिहासिक धरोहरों को राज्य संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल किया गया है। क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मढ़ा मंदिर, ग्राम दौनी, तहसील तेंदूखेड़ा,सूर्य मंदिर, ग्राम मोहड़, तहसील तेंदूखेड़ा,मढ़ा मंदिर, ग्राम बड़दुंवा, तहसील जबेरा, श्री राम-जानकी मंदिर, ग्राम पुंवार, तहसील जबेरा, वंशीपुर मठ, जबेरा राज्य संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल किए गए हैं।

यह भी पढ़े -CM मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष की अहम बैठक, पार्टी आगामी कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार करने पर मंथन

मंत्री लोधी ने कहा कि इन प्राचीन स्थलों को राज्य संरक्षित स्मारकों की सूची में शामिल किए जाने से इनके समुचित संरक्षण, संवर्धन एवं ऐतिहासिक स्वरूप को सुरक्षित रखने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। दमोह जिला सदियों पुरानी सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं का केंद्र रहा है। इन धरोहरों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों को अपनी विरासत से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर पर्यटन गतिविधियों और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा देने में सहायक होगा। क्षेत्रवासियों ने भी इस महत्वपूर्ण पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की ऐतिहासिक विरासत के सम्मान और संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

यह भी पढ़े -फालन-आउट प्रक्रिया बंद करने और नियमितीकरण की मांग को लेकर पांचवें दिन भी डटे रहे अतिथि विद्वान

Created On :   22 Sept 2026 7:09 PM IST

Tags

Next Story