MP News: 4 लाख वसूली के खिलाफ ट्रांसपोटर्स का प्रदर्शन, विरोध में डंपरों खड़े किए

4 लाख वसूली के खिलाफ ट्रांसपोटर्स का प्रदर्शन, विरोध में डंपरों खड़े किए
भोपाल में सोमवार को लोकल ट्रांसपोर्ट जागरूकता सहायता समिति के बैनर तले डंपर मालिकों ने धरना प्रदर्शन किया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल में सोमवार को लोकल ट्रांसपोर्ट जागरूकता सहायता समिति के बैनर तले डंपर मालिकों ने धरना प्रदर्शन किया। भारी भरकम वसूली के खिलाफ ट्रांसपोर्टरों ने अपने वाहनों का संचालन बंद कर दिया है। वे अलग-अलग स्थानों पर धरने पर बैठ गए हैं।

बड़ी संख्या में डंपर मालिकों ने विरोध स्वरूप डंपरों को चूना भट्टी चौराहे में सड़क किनारे खड़ा कर दिया है। डंपर मालिकों का कहना है कि 4 लाख रुपए का जुर्माना वसूलना गलत है। पिछले 2 दिन से डंपर मालिकों ने कोलार रोड, ईंटखेड़ी, रायसेन रोड और 11 मील पर डंपरों को खड़ा कर दिया है। डंपर खड़े होने की वजह से माल ढुलाई का काम रुक गया है।

कई जगहों पर रेत, गिट्‌टी, कोपरा की सप्लाई बंद हो गई है। संगठन सचिव का कहना है कि परिवहन के दौरान यदि कोई डंपर को पकड़ लिया जाता है तो उस पर 4 लाख रुपए फिक्स और 20 से 40 हजार रुपए तक अतिरिक्त जुर्माना वसूला जा रहा है। पिछले 3 साल से यह कार्रवाई की जा रही। जिसे रोका जाना चाहिए। वसूली ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर सीधा-सीधा हमला है। भोपाल में लोडिंग बंद कर दी गई है। इस मामले में आगामी रणनीति तैयार की जा रही। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार और खनिज विभाग वाहन मालिकों से अवैध वसूली कर रहा । हमारा काम सिर्फ ट्रांसपोर्ट करने का है। खनन का काम लीज धारक का होता है। कई मामलों में ट्रक और डंपर मालिकों पर करीब 2.5 लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा। वहीं संगठन का कहना है कि सरकार से मामले को लेकर बात करेंगे। अगर इस पर उनकी बात नहीं सुनी जाती तो सड़को पर डंपर खड़ा कर जाम किया जाएगा।

Created On :   22 Sept 2026 11:00 PM IST

Tags

Next Story