MP News: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र बनाकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में भोपाल से एक गिरफ्तार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र बनाकर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में भोपाल से एक गिरफ्तार
उत्तराखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र बनाकर एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने वाले गिरोह के मामले में एसआईटी ने तीसरी गिरफ्तारी हुई है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। उत्तराखंड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के फर्जी आश्रित प्रमाण पत्र बनाकर एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने वाले गिरोह के मामले में एसआईटी ने तीसरी गिरफ्तारी हुई है। मामले में एसआईटी ने पिपलानी थाना क्षेत्र से धीरज कुमार श्रीवास्तव (37) को गिरफ्तार किया। आरोपी धीरज कुमार श्रीवास्तव के पास से कमीशन के 5.58 लाख रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गैंग में एक एजेंट के तौर पर काम करता था। वह फर्जी सर्टिफिकेट के जरिए एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के लिए 45 लाख रुपए में डील करता था।

इस मामले में रूपेश पंडित और अरविंद कुमार पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। जांच में सामने आया कि तीन अभ्यर्थियों के परिवार से 20-20 लाख रुपए एडवांस लिए गए थे। पुलिस के मुताबिक एसआईटी इस पूरे नेटवर्क में जो भी शामिल है उनका पता लगाया जा रहा। जिनके संपर्क में ये आरोपी रहें हैं उनकी जांच की जा रही। मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आपको बता दें 21 सितंबर को सरगना रूपेश पंडित और दाखिला दिलाने वाले अरविंद कुमार की गिरफ्तारी हो चुकी है। रूपेश की निशानदेही पर उसके मेरठ स्थित घर से भी आठ लाख रुपये की नकदी बरामद की गई थी।

ये मामला तब सामने आया था जब एमबीबीएस सीट में एडमिशन के दौरान फर्जी तरीके से स्वतंत्रता सेनानी आश्रित का सर्टिफिकेट पाया गया। बताया गया कि फर्जी सर्टिफिकेट के लिए 45 लाख रुपए की मांग की गई थी। जिसमें कुछ पैसे अभ्यर्थियों ने एडवांस दे दिए थे। धीरज के अलावा नेटवर्क में और कितने लोग शामिल है इसकी जांच की जा रही। पूछताछ में नए खुलासे हो सकते हैं।

Created On :   26 Sept 2026 1:48 AM IST

Tags

Next Story