- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- तीन मांगों को लेकर भोपाल में...
MP News: तीन मांगों को लेकर भोपाल में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र के शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर शनिवार को अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान किया है। मोर्चा 27 सितंबर से भोपाल के नीलम पार्क में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। मोर्चे का कहना है कि मांगों के ठोस निराकरण तक संघर्ष जारी रहेगा।
मोर्चा संयोजक एवं राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों से कई बार चर्चा और संवाद हो चुका है, लेकिन तक ठोस निर्णय सामने नहीं आया है। ऐसे में संयुक्त मोर्चा अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएगा। मोर्चा की तीन प्रमुख मांगे है। इनमें लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की जा रही है।
विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित किया जाए और केंद्र सरकार को भेजा जाए। प्रथम नियुक्ति से सेवा अवधि की गणना की जाए। साथ ही प्रथम नियुक्ति से सेवा अवधि एवं वरिष्ठता की गणना की जाए, ताकि ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, पेंशन सहित अन्य सेवानिवृत्ति लाभों में वास्तविक सेवा अवधि का लाभ मिल सके और शिक्षकों के लिए लागू ई-अटेंडेंस को स्वैच्छिक की जाए।
Created On :   27 Sept 2026 1:40 AM IST











