MP News: मंडला-धार में हुई दुर्घटना पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

मंडला-धार में हुई दुर्घटना पर मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मंडला जिले के हीरापुर गांव में गणेश पंडाल में हुए हादसे में 4 युवकों के निधन और बदनावर में गणेश प्रतिमा विजर्सन में 3 बच्चों के डूबने से हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया। उन्होंने दोनों हादसों में मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

धार जिले के बदनावर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान डेलची रोड स्थित नदी के पास तीन बच्चों की डूबने से मौत हाे गई।

Created On :   27 Sept 2026 1:39 AM IST

Tags

Next Story