मध्य प्रदेश: कांग्रेस का आरोप- मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बनाई अनुपातहीन संपत्ति, पूछा- कैसे हुई 33 गुना वृद्धि

मध्य प्रदेश: कांग्रेस का आरोप- मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बनाई अनुपातहीन संपत्ति, पूछा- कैसे हुई 33 गुना वृद्धि
भूपेन्द्र सिंह बोले, आरोप निराधार, संपत्ति पुश्तैनी है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश कांग्रेस ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह पर अकूत संपत्ति कमाने का आरोप लगाया। मंगलवार को पीसीसी में प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मंत्री भूपेंद्र सिंह की आखिर 10 वर्ष में संपत्ति 33 गुना कैसे बढ़ गई। कांग्रेस ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत शपथ पत्रों में दर्शाई गई संपत्ति से यह स्वयं स्पष्ट हो रहा है। कि उन्होंने भ्रष्टाचार किया है। कांग्रेस ने मय दस्तावेज अनुपातहीन संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री इसकी जांच करवाएं और इस्तीफा लें।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया और मप्र कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पुनीत टण्डन ने आरोप लगाया है कि भूपेन्द्र सिंह ने मंत्रित्व काल में अकूत संपत्ति अर्जित की गई है। अर्जित अनुपातहीन संपत्ति अर्जित की है। इसमें उन्होंने पत्नी सरोज सिंह ने भी भारी संपदा एकत्र की है।कांग्रेस ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह द्वारा विधानसभा चुनाव वर्ष 2008, लोक सभा चुनाव वर्ष 2009, विधानसभा चुनाव वर्ष 2013 एवं विधानसभा चुनाव वर्ष 2018 के दौरान उनके द्वारा चुनाव आयोग में पेश शपथ पत्रों से प्रदर्शित होता है कि इनकी संपत्ति ने लंबी छलांग लगाई है।

भूपेन्द्र ने 42 करोड़ का लोन लिया

मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के आरोपों के जवाब में प्रेस कांफ्रेंस कर सफाई दी कि बिना तथ्यों के आरोप लगाए गये हैं। 2018 के चुनाव के पहले सभी जानकारी हमने ही दी थी। कांग्रेस ने पूर्व में किसी जांच एजेंसी को शिकायत क्यों नहीं की। मुझे आज तक आयकर का नोटिस भी नहीं मिला। मेरे स्व पिताजी 12 गांव के मालगुजार थे। उन्होंने दावा कि करीब 1200 एकड़ जमीन हमारे परिवार की उस समय थी। उनकी संपत्ति अगर पुश्तैनी है तो उसका उल्लेख चुनाव आयोग को सौंपे। संपत्ति के विवरण में क्यों नही है। इसका उत्तर उन्होंने संतोषजनक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि हमारी होटल, जमीन, मकान जिस जमीन पर हैं, वो मेरी पैतृक जमीन है। हमने बकायदा बैंकों से लोन लेकर होटल बनाई है। उनका कहना है कि हमने विभिन्न बैंकों से 42 करोड़ का लोन लिया। हमारी जहां-जहां जमीन थी, वो सब गांव सागर शहर से लगे हुए हैं, समय के साथ इनकी कीमतें बढ़ गई जब संपत्ति की कीमत बढ़ी तो संपत्ति का आंकलन भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पिताजी ने 25 एकड़ जमीन मंदिर के लिए दान कर दी है। कांग्रेस अब इस तरह की गंदी राजनीति कर रही है।

पत्नी भी बनीं करोड़पति

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि भूपेन्द्र सिंह की पत्नी सरोज सिंह के नाम अचल संपत्तियों में वर्ष 2008 में रूपये 1 करोड़ मूल्य का दीपाली होटल सागर में, वर्ष 2009 में रूपये 1 करोड़ मूल्य का दीपाली होटल सागर में, वर्ष 2013 मैं उक्त दीपाली होटल में 50 प्रतिशत भागीदारी एवं वर्ष 2018 में रूपये 33.27 करो? की संपत्ति दर्षायी गयी है, जिससे यह स्पष्ट है कि सरोज सिंह पत्नी भूपेन्द्र सिंह की अचल संपत्ति में वर्ष 2008-09 से वर्ष 2018 के मध्य लगभग 33 गुना की वृद्धि प्रस्तुत शपथ पत्रों में दर्षित हो रही है जो कि प्रथम दृष्ट्या आय से अधिक व अनुपातहीन संपत्ति दर्षित होती है। जबकि प्रस्तुत शपथ पत्रों से यह दर्षित है कि सरोज सिंह का होटल दीपाली एवं वर्ष 2013 के उपरांत प्रारंभ दीपाली ऑटोमोबाईल नामक प्रतिष्ठान के अतिरिक्त अन्य कोई आय व का साधन नहीं हैं।

Created On :   31 May 2023 8:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story