भोपाल में ऑनर किलिंग: मन पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, बदनामी के डर से मां- मामा ने कर दी हत्या

मन पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, बदनामी के डर से मां- मामा ने कर दी हत्या
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग आयुषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस ने मृतक लड़की की मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में 17 साल की नाबालिग आयुषी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस ने मृतक लड़की की मां कमला और मामा विजय राय को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि यह मौत ऑनर किलिंग से जुड़ी है। आरोप है कि मां कमला और मामा विजय राय ने आयुषी का दुपट्टे से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच में सामने आया है कि आयुषी अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जबकि उसकी मां कमला दूसरे युवक से कराना चाहती थी। जिसको लेकर दोनों के बीच मनमुटाव और विवाद था।

पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को शादी की बात को लेकर घर में एक बार फिर विवाद हुआ। समाज में बदनामी के डर से मृतिका की मां व मामा ने ही बेटी आयुषी की हत्या कर दी। हत्या के बाद पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए पेट दर्द व उल्टी का बहाना करके अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने आयुषी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए ही वे अस्पताल से शव ले जाकर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। अस्पताल ने पुलिस को सूचना दी कि आयुषी राय नाम की एक लडकी के ईलाज के लिए उसके परिजन अस्पताल लाए है। जिसके गले में निशान है। परिजन अन्य अस्पताल में ले जाने का कहकर अपनी मर्जी से शव ले गए हैं। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस पते पर पहुंची। जहां परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने आयुषी राय के शव को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमोर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने शार्ट पीएम रिपोर्ट पर मौत दम घुटने और किसी चीज से गला घोंटने से मृत्यु होना बताया।

पीएम रिपोर्ट में गला घोंटने का जिक्र

पुलिस ने मर्ग जांच पर हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जिसके बाद मृतिका के परिजनों के अलग-अलग पूछताछ की गई। बताया गया कि मृतिका आयुषी राय की मां ने मोबाईल में आयुषी के साथ किसी अन्य लड़के का फोटो देखा। जिस पर मां कमला राय ने आयुषी को कहा जिस लड़के के साथ सगाई हुई है उससे ही शादी करनी पड़ेगी। इसी बात को लेकर मृतिका व उसकी मां कमला राय के बीच वाद-विवाद होने लगा। उसी समय मृतिका का मामा विजय राय भी घर आ गया। विवाद के बीच मां कमला राय ने अपने भाई विजय राय के साथ मिलकर आयुषी के दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। विजय राय ने तकिए से आयुषी का मुंह दबाया। जिससे आयुषी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त की शाम पुलिस को आयुषी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। इसमें गला घोंटने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने रविवार को मां कमला और मामा विजय राय के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घटना के पूरे क्रम और दोनों आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही।

Created On :   31 Aug 2026 11:48 PM IST

Tags

Next Story