Fake IAS Trupti New Video: फर्जी IAS तृप्ति के नए वीडियो से फिर मचा हड़कंप, विधानसभा परिसर को लेकर उठने लगे सवाल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में फर्जी IAS बनकर घूमने वाली तृप्ति सिंह राजपूत से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। इस वायरल वीडियो में तृप्ति सिंह अपनी दो सहेलियों के साथ दिखाई दे रही है। जिसमें तीनों खुद को आईएएस अधिकारी बताते हुए बातचीत और मस्ती कर रही है। हालांकि, इस वीडियो की लोकेशन विधानसभा परिसर के बाहर की बताई जा रही है, जिसे लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं।
यह भी पढ़े -क्या SCO समिट के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बॉडीगार्ड्स ने पीएम नरेंद्र मोदी को रोका? जानें वायरल दावे का सच
वीडियो में क्या कह रही है तृप्ति?
इस वीडियो में तृप्ति सिंह कह रही है, "हमारी हरकतों को देखकर कोई कल्पना नहीं कर सकता कि हम तीनों IAS अफसर हैं... हां, हम थोड़े बेवकूफ हैं, मगर धीरे-धीरे प्रोग्रेस हो रही है।" इसके बाद उसकी सहेलियां कहती हैं, "हम दोनों प्रोग्रेस पर हैं, लेकिन यह हमारी सीनियर हैं।" इसके जवाब में तृप्ति कहती है, "मैं भी प्रोग्रेस पर हूं, लेकिन मैं इन्हीं की उम्र की हूं।"
विधानसभा PRO ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होने के बाद जगह की सच्चाई को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस पर विधानसभा के PRO महावीर जैन का कहना है कि जिस वीडियो में जगह दिखाई दे रही है, वह विधानसभा की नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा भवन में इस प्रकार के लाल पत्थर नहीं लगे हैं, इस वजह से यह वीडियो विधानसभा परिसर का नहीं है।
यह भी पढ़े -यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य ने अखिलेश पर निशाना साधा, बोलीं-वे अपनी पत्नी के लिए एक भी शब्द नहीं बोल पाए
जांच में जुटी पुलिस
सच्चाई को लेकर उठे सवाल के बाद अब पुलिस वायरल वीडियो में दिखाई देने वाली जगह और वीडियो की वास्तविकता की पड़ताल में जुट गई है। बताते चलें कि तृप्ति सिंह राजपूत पर फर्जी आईएएस बनकर लोगों को नौकरी लगवाने और कथित तौर पर पैसे लेने के आरोप लगे हैं।
चंदेरी पुलिस ने की थी कार्रवाई
यह मामला सामने आने के बाद चंदेरी पुलिस सक्रिय हुई और तृप्ति सिंह और उसके भाई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जांच शुरू की और उसके भोपाल स्थित घर से ‘भारत सरकार’ लिखी हुई इनोवा कार, फर्जी दस्तावेज और कथित तौर पर फर्जी CBI कार्ड समेत अन्य सामान बरामद होने की जानकारी सामने आई थी।
Created On :   1 Sept 2026 10:17 PM IST











