Bhopal Protest: भोपाल में वर्ग-3 चयनित अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। भोपाल में वर्ग-3 के चयनित अभ्यर्थी पिछले 26 दिनों से बोर्ड ऑफिस चौराहे पर नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। गुरुवार दोपहर प्रदर्शनकारियों ने चौराहे पर दोनों तरफ से सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की और महिलाओं को घसीटा। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों से इनकार किया है।
यह भी पढ़े -सीएम डॉ. मोहन यादव ने उठाया नक्सल प्रभावित रहे इलाकों का बीड़ा, डेवलपमेंट से जुड़ेंगे यहां के 100 गांव
5 अक्टूबर से जारी है प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे 5 अक्टूबर से नियुक्ति की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। इस दौरान उन्हें कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन नियुक्ति नहीं मिली। इसी के चलते उन्होंने गुरुवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
शिक्षा मंत्री से भी मिला था आश्वासन
प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, वे मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री से भी मिल चुके हैं। उस दौरान उन्हें 16 अक्टूबर तक नियुक्ति देने का आश्वासन मिला था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई।
यह भी पढ़े -स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी से AISECT कौशल विकास यात्रा–2026 का फ्लैग ऑफ, युवाओं को फ्यूचर स्किल्स और करियर काउंसलिंग से जोड़ने की पहल
पुलिस ने आरोपों से किया इनकार
मामले में एसपी आदित्यकांत शुक्ला ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट नहीं की गई और न ही किसी को घसीटा गया। उनके मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के पास सड़क पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद सड़क जाम किए जाने पर पुलिस ने कार्रवाई की।
Created On :  

