MP News: सरकारी कर्मचारियों के DA में 2% की बढ़ोतरी, पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा

सरकारी कर्मचारियों के DA में 2% की बढ़ोतरी, पेंशनर्स को भी मिलेगा फायदा
एमपी सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी का फैसला किया है। पेंशनर्स को भी महंगाई राहत में 2% वृद्धि का लाभ मिलेगा।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी का लाभ देने का फैसला किया है। उनके महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को पिछले महीनों का बकाया पैसा भी मिलेगा। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों और पेंशन पाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। सीएम मोहन यादव ने इसको लेकर पोस्ट भी शेयर किया है।

कर्मचारियों को 3 किस्तों में मिलेगा एरियर

जनवरी से सितंबर 2026 तक के 9 महीने का बकाया पैसा तीन बराबर किस्तों में दिया जाएगा। वहीं, अक्टूबर महीने की सैलरी से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का पैसा मिलना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर की सैलरी नवंबर में दी जाएगी। यानी कर्मचारियों को नवंबर से बढ़े हुए DA का फायदा मिलने लगेगा।

पेंशनर्स की महंगाई राहत भी बढ़ेगी

सरकार ने पेंशन पाने वाले लोगों के लिए भी राहत की घोषणा की है। उनकी महंगाई राहत (DR) में जुलाई 2026 से 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इससे पेंशनर्स को भी हर महीने पहले से ज्यादा पेंशन मिलेगी। सरकार का कहना है कि वह कर्मचारियों और पेंशनर्स के हितों का ध्यान रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Created On :  

Tags

Next Story