- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- सुधार कार्य के बाद भी बांध में...
MP News: सुधार कार्य के बाद भी बांध में सीपेज, जांच के लिये दल गठित

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रदेश के धार जिले के चुनार जलाशय नहर रहित बांध में सुधार कार्य कराने के बाद कुछ ही समय में सीपेज की समस्या उत्पन्न होने पर जल संसाधन विभग के ईएनसी वीके देवड़ा ने जांच दल का गठन किया है तथा सात दिन के अंदर कार्यस्थल पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के आदेश दिये हैं। जांच दल में बेतवा परियोजना प्रबंधन इकाई भोपाल के अतिरिक्त परियोजना संचालक दीपक चौकसे, पिपरिया शाखा नहर संभाग सोहागपुर की कार्यपालन यंत्री प्रतिभा सिंह तथा बोधी भोपाल के सहायक यंत्री राघवेन्द्र सिंह नियुक्त किये गये हैं।
Created On :   9 July 2026 12:14 AM IST
Next Story












