Chandrapur Gadchiroli News: चंद्रपुर - गड़चिरोली में अध्यक्ष पद महिलाओं के खाते में , आधी से अधिक सीटों पर होगा कब्जा

अनुसूचित जाति-जनजाति व ओबीसी को मिला प्रतिनिधित्व का मौका

Chandrapur Gadchiroli News राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 13 अक्टूबर को गड़चिरोली और चंद्रपुर जिला परिषदों की चुनावी सीटों के आरक्षण की घोषणा ड्रा पद्धति से की गई। दोनों जिलों में इस बार महिलाओं का दबदबा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, क्योंकि कुल सीटों में से 50% से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। साथ ही, दोनों जिला परिषदों के अध्यक्ष पद भी महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित किए गए हैं।

अध्यक्ष पद आरक्षण: अनुसूचित जाति महिला : चंद्रपुर जिला परिषद में भी इस बार अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। कुल 28 महिला उम्मीदवारों के लिए सीटें आरक्षित होने से जिले में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलने की संभावना है। 14 अक्टूबर को प्रारूप अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी। इच्छुक नागरिक 17 अक्टूबर तक आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

महिलाओं को बड़ी जिम्मेदारी, आरक्षण से बदले राजनीतिक समीकरण : इस बार के आरक्षण ड्रा से स्पष्ट है कि राज्य की राजनीति में महिलाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होने जा रही है। अध्यक्ष पदों सहित बड़ी संख्या में सीटों पर महिलाएं उम्मीदवार बनेंगी, जिससे ग्रामीण प्रशासन में महिला नेतृत्व की भागीदारी बढ़ेगी।अब सभी की नजर जिला परिषद व पंचायत समिति के आगामी चुनावी कार्यक्रम की घोषणा पर टिकी हुई है।

अध्यक्ष पद आरक्षण : सर्वसाधारण महिला गड़चिरोली जिला परिषद का अध्यक्ष पद इस बार सर्वसाधारण महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। ड्रा प्रक्रिया जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन सभागृह में संपन्न हुई। आरक्षण में बदलाव से कुछ इच्छुकों में निराशा भी देखी गई, वहीं कई चेहरे खुश नजर आए। गडचिरोली की ‘मिनी मंत्रालय’ कही जाने वाली जिला परिषद को अब नई महिला अध्यक्ष मिलने जा रही है।

Created On :   14 Oct 2025 4:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story