दहशत: खेतों में जा रहे लोगों को देखकर नहर के पाइप में छिप गया तेंदुआ

खेतों में जा रहे लोगों को देखकर नहर के पाइप में छिप गया तेंदुआ
  • खेत में आराम फरमा रहा था तेंदुआ
  • डरे- सहमे लोगों ने वनविभाग को दी सूचना
  • तेंदुए को पिंजराबंद करने के प्रयास

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। खेत में आराम फरमा रहे तेंदुए को देखने के लिए नागरिकों ने भीड़ जुट गई और नागरिकों की भीड़ देखकर डरे-सहमे तेंदुआ खुद काे बचाने के लिए गोसेखुर्द की उपनहर के पुलिया के नीचे पाइप में घुस गया। खबर फैलते ही तेंदुए को देखने के लिए नागरिकों ने भीड़ जुट गई थी। यह घटना बुधवार को ब्रह्मपुरी तहसील अंतर्गत नांदगांव परिसर में घटी।

खेत में काम के लिए जा रहे लोगों को दिखा तेंदुआ : प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदगाव निवासी कुछ नागरिक बुधवार को सुबह काम के सिलसिले में खेतों की ओर जा रहे थे। ऐसे में खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। यह बात हवा की तरह परिसर में फैल गई। तेंदुए को देखने के लिए परिसर के नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। नागरिकों की भीड़ देखकर तेंदुआ डर गया और खुद काे बचाने के लिए गोसेखुर्द नहर के उपनहर की पुलिया के नीचे पाइप में जाकर बैठ गया। इसकी जानकारी वनविभाग को दी गई। जानकारी मिलते ही वनपरिक्षेत्र अधिकारी सचिन नरड, क्षेत्रसहायक मिलिंद सेमस्कर, वनरक्षक संभाजी बलदे, वनरक्षक गजानन कागणे, वनपाल बंडू तोडासे, ठाकरे, गरमले ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पिंजराबंद करने के लिए प्रयास शुरू किए। परिसर में पिंजरा लगाया गया। पाइप में छुपे तेंदुए की उम्र लगभग दो वर्ष होने का अनुमान लगाया गया है।

दो दिन पहले मृत पायी गई थी मादा तेंदुआ : गौरतलब है कि, दो दिन पूर्व ही ब्रह्मपुरी वनविभाग अंतर्गत तलोधी बा.वनपरिक्षेत्र के तलोधी क्षेत्र में एक पेड़ के 35 फीट पर मादा तेंदुआ मृतावस्था में पाया गया था। कैमरे ट्रैप चेक करने गए वनकर्मियों को बदबू आने लगी थी, जिससे मामला सामने आया था। बाघ जैसे वन्यजीव के डर से तेंदुआ पेड़ पर चढ़ा होगा, ऐसा अनुमान लगाया गया था। क्योंकि पेड़ पर बाघ के पैरों के निशान दिखे थे।

ज्ञात हो कि सिंदेवाही तहसील के कच्चेपार में कुछ माह पूर्व तेंदुआ घर में घुसकर मुर्गी, बकरे, गाय के बछड़े का शिकार कर रहा था लोगों को उसी तरह की घटना की पुनरावृत्ति का संदेह है। लोगों ने तेंदुए का बंदोबस्त करने की मांग वन विभाग से की है।

Created On :   11 Jan 2024 10:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story