आरोप-प्रत्यारोप: ‘भाजपा जिन्हें भ्रष्टाचारी कहती रही अब उन्हें ही गोदी में बैठाकर अपना तोता बनाया’

‘भाजपा जिन्हें भ्रष्टाचारी कहती रही अब उन्हें ही गोदी में बैठाकर अपना तोता बनाया’
श्रीमंत देवाजीबापू खोबरागड़े की जयंती पर हुआ विशेष कवर का अनावरण

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। राकांपा नेताओं पर 70 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे आज डीसीएम अजित पवार, मंत्री छगन भुजबल को भाजपा ने अपनी गोद में बैठाया है। भाजपा के साथ सत्ता में शामिल होकर मंत्री पद मिलते ही तोते की तरह रटी रटायी बातें बोल रहे हैं। ऐसा कटाक्ष विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने किया है।

श्रीमंत देवाजीबापू खोबरागड़े की 125वीं जयंती के अवसर बैरि. राजाभाऊ खोबरागड़े मेमोरियल मल्टीपर्पज सोसाइटी चंद्रपुर, भारत सरकार के डाक विभाग द्वारा प्रियदर्शिनी सभागृह में विशेष कवर अनावरण समारोह में वडेट्टीवार बोल रहे थे। इस अवसर पर बतौर अध्यक्ष प्रवीण खोब्रागडे, पूर्व मंत्री डाॅ. नितीन राऊत, क्षेत्रीय विधायक किशोर जोरगेवार आदि उपस्थित थे। उन्होंने चौतरफा हमला करते हुए राकांपा नेता तथा राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मंत्री छगन भुजबल पर निशाना साधते हुए कहा जिन पर 70 करोड़ रुपए के भष्टाचार का आरोप लगा था आज वह बारामती के नेता भाजपा की गोद में बैठे हंै। आज सांसद तक कुछ नहीं बोल रहे हैं।

देवाजी बापू, डा. बाबासाहब आंबेडकर, राजाभाऊ खोब्रागडे के काल में भी मतभेद था। भले मतभेद था किंतु विचार लोकतंत्र के थे। मैंने भगवान नहीं देखा किंतु डा. आंबेडकर भगवान का रूप हंै उनकी बदौलत ही आज यहां पर पहुंच सका। इस देश में गुजराती, मारवाड़ी और तीन प्रतिशत जनसंख्या वालों की सत्ता है। आज उनकी जुबानी बोली जा रही है किंतु 2024 के लोकसभा चुनाव में गलती की तो नेस्तनाबूत हो जाएंगे। इसलिए संविधान और लोकतंत्र को बचाना सामूहिक जिम्मेदारी का आह्वान वडेट्टीवार ने किया है। केंद्र सरकार के डाक विभाग की ओर से 2 जनवरी को प्रियदर्शिनी सभागृह में स्पेशल कवर का अनावरण किया गया। सर्वप्रथम देवाजीबापू खोब्रागडे के जीवन पर आधारित लघुफिल्म दिखाई गई। पोस्ट मास्टर जनरल विदर्भ क्षेत्र नागपुर शोभा मधाले ने स्पेशल कवर का प्रथम एलबम देवाजी खोब्रागडे की पुत्रवधु सुधा खोब्रागडे को सौंपकर अनावरण किया।

Created On :   4 Jan 2024 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story