- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- जेआर-एसआर में आक्रोश, दो माह से...
Chhindwara News: जेआर-एसआर में आक्रोश, दो माह से स्टाइपेंड नहीं मिला
Chhindwara News: मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स की फरवरी और मार्च माह की स्टाइपेंड (रहने, यात्रा, शिक्षा व अन्य खर्च) अब तक जारी नहीं हो पाई है। जिला अस्पताल में सेवाएं दे रहे जेआर और एसआर डॉक्टर्स स्टाइपेंड न मिलने से नाराज है। डॉक्टरों का आरोप है कि जब भी वेतन को लेकर अधिकारियों से बात करते है, तो उन्हें "फंड नहीं है" कहकर लौटा दिया जाता है।
बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में 35 जेआर और 32 एसआर कार्यरत है। यह डॉक्टर्स जिला अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी और इमरजेंसी यूनिट में 6 से 12 घंटे तक ड्यूटी करते है। लगातार ड्यूटी के बाद भी उन्हें अपने अधिकार के रुपए नहीं मिल रहे है। इस स्थिति से रेजिडेंट डॉक्टर आर्थिक संकट और मानसिक दबाव में काम करने को मजबूर हैं।
स्टाइपेंड न मिलने से आक्रोशित डॉक्टर्स प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन का मन बना रहे है। वहीं दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर समेत अन्य कर्मचारियों का वेतन उनके खातों में ट्रांसफर हो चुका है, केवल रेजिडेंट डॉक्टरों को होल्ड पर रखा गया है। इसको लेकर जेआर और एसआर नाराज है।
क्या कहते हैं अधिकारी-
फंड न होने की वजह से जेआर और एसआर का स्टाइपेंड नहीं दिया गया है। संभवत: अगले 15 दिनों में फंड आने पर स्टाइपेंड जारी कर दिया जाएगा।
- डॉ.अभय सिन्हा, डीन, मेडिकल कॉलेज
Created On :   2 April 2026 2:48 PM IST












