Chhindwara News: नाबालिग ने की फायरिंग, वीडियो बनाकर इंस्टा पर किया पोस्ट

नाबालिग ने की फायरिंग, वीडियो बनाकर इंस्टा पर किया पोस्ट
मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस ने पकड़ा, भेजा सुधारगृह

Chhindwara News: शहर के शास्त्री वार्ड में एक नाबालिग द्वारा भरमार बंदूक से फायरिंग का मामला सामने आया है। नाबालिग ने न सिर्फ फायरिंग की, बल्कि उसका वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया था। मामला 2 मार्च की रात का बताया जा रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने पर पुलिस ने मामले काे संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई की है।

टीआई अमित दानी ने बताया कि फायरिंग का वीडियो सामने आने के बाद से पुलिस लगातार मोबाइल लोकेशन के आधार पर नाबालिग की तलाश कर रही थी। 30 मार्च की रात पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा है।

आरोपी के पास वीडियो में दिख रही भरमार बंदूक भी बरामद कर ली गई है, जिससे फायरिंग की गई थी। मामले में आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत प्रकरण दर्ज कर नाबालिग को न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से उसे सुधार गृह भेज दिया गया है। नाबालिग के पास भरमार बंदूक कहां से आई और नाबालिग के साथ अन्य कौन-कौन था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इधर बाइक में युवक-युवती का स्टंट-

नागपुर रोड इमलीखेड़ा अंडरपास पर बाइक सवार एक युवक और युवती द्वारा स्टंट करते हुए वीडियाे बनाकर इंस्टा में पोस्ट किया गया है। फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर में युवा इस तरह का खतरनाक स्टंट कर रहे है। अब पुलिस बाइक सवार युवक और युवती की तलाश कर रही है।

Created On :   2 April 2026 2:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story