- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- अंधा हत्याकांड..सीसीटीवी कैमरे में...
Chhindwara News: अंधा हत्याकांड..सीसीटीवी कैमरे में कैद संदेही की तलाश में जुटी पुलिस

- कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के इसरा उमरिया में मिला था शव
- संदेही के मिलने पर मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
- पुलिस मुखबिरों की मदद से अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।
Chhindwara News: कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के इसरा उमरिया में 28 जून की सुबह एक शख्स का शव मिला था। मृतक की शिनाख्त चौरई के आमाटोला निवासी मनीराम जामोरे के रूप में हुई थी। इस अंधे हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस टीम को 27 जुलाई की रात को एक सीसीटीवी कैमरे में मृतक बाइक सवार के साथ दिखाई दिया है।
पुलिस उक्त बाइक सवार को ही संदिग्ध मानकर उसकी तलाश कर रही है। संदेही के मिलने पर मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेन्द्र भगत ने बताया कि 28 जून की सुबह इसरा उमरिया में मनीराम का शव मिला था। अज्ञात आरोपी ने पहचान छिपाने की मंशा से मृतक का चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया था। जांच के दौरान एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मृतक एक बाइक सवार के साथ दिखाई दे रहा है। बाइक सवार को संदेही मानकर तलाश की जा रही है। संदेही के पकड़ाने पर मामले का खुलासा होगा।
पुलिस के लिए बड़ी चुनौती-
मृतक मनीराम मोबाइल नहीं रखता था। इस वजह से पुलिस को साइबर से मदद नहीं मिल पा रही है। घटना दिनांक के एक दिन पहले वह किसने साथ था यह पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। इसी तरह धरमटेकड़ी चौकी क्षेत्र के राजाखोह में 19 जून को केवल चंद्रवंशी का शव मिला था।
केवल की हत्या का खुलासा नहीं हो सका है। केवल भी मोबाइल नहीं रखता था। पुलिस मुखबिरों की मदद से अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।
Created On :   18 July 2025 1:13 PM IST