- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- झरना खदान स्थित मैगजीन की दीवार...
Chhindwara News: झरना खदान स्थित मैगजीन की दीवार युवक पर गिरी, मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

- झरना खदान स्थित मैगजीन की दीवार युवक पर गिरी
- मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
- दमुआ थाना क्षेत्र की घटना
Chhindwara News: दमुआ में सालों से बंद झरना खदान से लगी जर्जर मैगजीन (बारूद रखने वाला कक्ष) शनिवार सुबह अचानक भरभराकर गिर गया। मैगजीन की दीवार व छत के मलबे में दबने से 38 वर्षीय अनिल भोपा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक झरना स्थित मैगजीन से ईंट और लोहा निकालने गया था, तभी उसके ऊपर छत और दीवार का मलबा गिर गया। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह घटना खदान प्रबंधन और सुरक्षा मानकों में लापरवाही का परिणाम है। ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था। चक्काजाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद सिंह सिरसाम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। वहीं दूसरी ओर इस मामले में चर्चा के िलए पेंच कन्हान क्षेत्र के महाप्रबंधक और सब एरिया मैनेजर से संपर्क किया गया था। दोनों अधिकारियों ने कॉल रीसिव नहीं किया।
मृतक परिवार को मुआवजे की मांग-
ग्रामीणों का आरोप है कि वेकोलि प्रबंधन द्वारा सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते युवक की जान चली गई। उन्होंने मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
लम्बे समय से हो रहा लोहा चोरी-
सालों पहले बंद हाे चुकी झरना खदान के आसपास से लोहा चोरी हो रहा है। एक चाेर गिरोह यहां सक्रिय है। जर्जर हो चुके मैगजीन कक्ष से ईंट और लोहा चोरी िकया जाता है। वेकोलि आैर पुलिस इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्ती बरतता तो शायद यह घटना नहीं होती। अब सवाल यह कि यह युवक किसके इशारे पर इस मैगजीन से ईंट और लोहा निकालने आया था और पुलिस कब तक इस गिरोह पर कार्रवाई करेगी।
क्या कहते हैं अधिकारी-
इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच मंे जिसकी भी लापरवाही सामने आती है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- प्रमोद सिंह सिरसाम, टीआई, दमुआ
Created On :   13 July 2025 3:55 PM IST