- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- छिंदवाड़ा
- /
- 21 को आएंगे सीएम, प्रशासनिक...
छिंदवाड़ा: 21 को आएंगे सीएम, प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी को छिंदवाड़ा आएंगे। सीएम के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। सोमवार को कलेक्टर शीलेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले हेलीपेड फिर दशहरा मैदान पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत दोपहर 2.30 बजे हवाई पट्टी पहुंचेंगे। यहां से ईएलसी चौक तक रोड शो करेंगे एवं शिवाजी प्रतिमा पर माल्र्यापण करेंगे। इसके पश्चात सीएम डॉ. यादव कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान में जिले की औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग एवं विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे। वे यहां जनसभा व हितग्राही सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम बनने के बाद शहर में श्री यादव का पहला दौरा है। इसके पहले वे पांढ़ुर्ना जिला आ चुके है। हर्रई में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन हरदा घटना की वजह से कार्यक्रम कैंसिल हो गया था।
यह भी पढ़े -कमलनाथ को लेकर जारी अटकलबाजी से कांग्रेसी असमंजस मे
Created On :   20 Feb 2024 10:06 AM IST












