तेंदुए का आतंक: एक रात में १९ बकरी और दो बछड़ों का शिकार, गांवों में दहशत

एक रात में १९ बकरी और दो बछड़ों का शिकार, गांवों में दहशत
  • एक रात में १९ बकरी और दो बछड़ों का शिकार, गांवों में दहशत
  • सौंसर के निमनी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत, गांवों के आसपास पहुंचा तेंदुआ

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा/सौंसर। वन परिक्षेत्र सौंसर में इन दिनों तेंदुए के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाल यह है कि सौंसर शहर से लगे वार्ड क्रमांक एक के पास तेंदुए ने बछड़े का शिकार किया। शहर के आसपास तेंदुए की मूवमेंट से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान निमनी और रामपेठ गांव में तेंदुए ने शिकार करके किया है। यहां पर १९ बकरियों सहित दो बछड़ों का तेंदुए ने शिकार किया है। तेंदुए के इस मूवमेंट से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार तेंदुए ने सोमवार की रात्रि में निमनी में एक साथ १९ बकरियों के अलावा सौंसर और रामपेठ में एक-एक बछड़े का शिकार किया है। वन विभाग के अमले ने मंगलवार को दिन भर घटना स्थल क्षेत्र में सर्चिंग की लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया। वन विभाग अमले ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृत मवेशियों का पंचनामा किया और क्षतिपूर्ति का प्रकरण तैयार किया गया है।

सौंसर शहर से लगे हुए इलाकों मे बना हुआ है मूवमेंट

वन विभाग के अधिकारियों की माने तो सोमवार को सौंसर नगर के वार्ड नंबर एक से लगे क्षेत्र में बछड़े का शिकार हुआ है। इसी प्रकार शहर से तकरीबन छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित निमनी और लगभग इसी के आसपास रामपेठ में तेंदुए के द्वारा किए गए शिकार के कारण अब आसपास क्षेत्र में दहशत का माहौल है। तीन स्थानों पर हुए शिकार एक तेंदुए ने किए या फिर क्षेत्र में और भी तेंदुए सक्रिय है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन अमले के अनुसार क्षेत्र में तीन तेंदुए की मुवमेंट बनी रहती है।

यह भी पढ़े -भोपाल, इंदौर व जबलपुर ने जीते मैच, राज्य स्तरीय महाविद्यालय महिला कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ

यहां पर हुआ शिकार

तेंदुए ने एक साथ १९ बकरियों का शिकार निमनी में लक्ष्मण भुजाड़े के खेत में किया है। यह खेत कन्हान नदी से लगा है। इसी तरह सौंसर नगर में वार्ड एक से लगे निलेश खंडाईत और रामपेठ में गंगाधर भकने के खेते के कोठे में बंघे बछड़ेे का तेंदुए ने शिकार किया है। किसानों की सूचना पर पहुंचे वन अमले को घटना स्थल पर तेंदुए के पगमार्क मिले है।

इसलिए बना रहता है मूवमेंट :

वन अधिकारियों के अनुसार सौंसर कन्हान व जाम नदी के आसपास वन क्षेत्र बना होने से तेंदुए इस क्षेत्र में मूवमेंट करते है। प्रभारी रेंजर दीपक तिरपुड़े ने बताया कि जिन गांवों में तेंदुए ने शिकार किया है वहां वन अमला सर्चिंग कर रहा है साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है। गौरतलब है कि एक माह पूर्व सौंसर व आसपास के गांवों में तेंदुए ने आधा दर्जन से अधिक शिकार किए है।

यह भी पढ़े -जबलपुर ने नागपुर को दी मात, छिंदवाड़ा से जीता बडक़ुही

इनका कहना है

- कन्हान व जाम नदी के किनारे की झाडिय़ां तेंदुए के छुपने के लिए सहायक होती है। पानी के कारण वन्य प्राणी इस क्षेत्र में अधिक सक्रिय रहते है। क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट है इसके लिए सर्चिंग की जा रही है।

- प्रमोद चोपड़े, एसडीओ

Created On :   24 Jan 2024 4:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story