अधिकारी पर आरोप: कलेक्टर के नाम पर परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक ने मांगे दो-दो हजार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा उईके का आरोप

कलेक्टर के नाम पर परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक ने मांगे दो-दो हजार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा उईके का आरोप
  • कलेक्टर के नाम पर दो-दो हजार रुपए मांगने का मामला
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने लगाया मारपीट का आरोप
  • अधिकारियों ने जांच के लिए दल का किया गठन

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। परियोजना अधिकारी और पर्यवेक्षक द्वारा कलेक्टर के नाम पर दो-दो हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत तामिया के राजथरी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से करते हुए पीओ और पर्यवेक्षक पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। इस प्रकरण में प्रभारी जिला परियोजना अधिकारी ने जांच दल का गठन किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग का मामला अब थाने तक पहुंच गया है।

राजथरी गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा उईके का आरोप है कि तामिया पीओ सीमा पटेल और पर्यवेक्षक दीपाली पाटिल कार्यकर्ताओं और समूह की महिलाओं से हर माह दो हजार रुपए की मांग करती है। विरोध करने पर इनका कहना होता है कि इन पैसों का एक हिस्सा महिला एवं बाल विकास अधिकारी से लेकर कलेक्टर तक जाता है। मेरे द्वारा विरोध किया गया तो दोनों ही महिला अधिकारियों द्वारा मुझसे मारपीट की गई। जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही शनिवार को पुलिस अधिकारियों से भी की गई है। कार्यकर्ता से मारपीट का मामला सामने आने पर क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं यहां एकजुट हो गई। इस मामले में जिला कार्यालय से जांच टीम का गठन किया गया है।

इनका कहना है..

- मामले की जांच के लिए दल का गठन किया जा चुका है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पीओ दोनों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

मोनिका बिसेन

डीपीओ, महिला एवं बाल विकास

- किसी भी प्रकार का विवाद नहीं हुआ है। निरीक्षण में एक्सपायरी डेट की दवाईयां और पोषण आहार की किट पाई गई। जिसमेें कार्रवाई प्रस्तावित है।

सीमा पटेल

पीओ तामिया, महिला एवं बाल विकास

Created On :   18 Feb 2024 4:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story