पुलिस ने पकड़ा: पुलिस की रेकी कर रहा 2 लाख का इनामी खूंखार नक्सली गिरफ्तार

पुलिस की रेकी कर रहा 2 लाख का इनामी खूंखार नक्सली गिरफ्तार
दामरंचा व मन्नेराजाराम पुलिस दल पर रखी थी निगाह

डिजिटल डेस्क, गडटिरोली । नक्सली सप्ताह के तहत गड़चिरोली के सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ आयी है। पिछले अनेक दिनों से अहेरी तहसील के दामरंचा और मन्नेराजाराम पुलिस दल पर अपनी नजर बनाकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे एक खूंखार नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस सफल हुई है। पुलिस जवानों की रेकी शुरू होने की गुप्त जानकारी मिलते ही विशेष अभियान दल के जवान, सीआरपीएफ 9 बटालियन जी के जवान और उप पुलिस थाना दामरंचा के जवानों ने नक्सल विरोधी अभियान चलाकर उप पुलिस थाना दामरंचा समीप इंद्रावती नदी के जंगल परिसर में 2 लाख रुपए इनामी खूंखार नक्सली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार नक्सली का नाम छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम तहसील के चेरपल्ली निवासी महेंद्र किष्टय्या वेलादी (32) बताया गया है। वह 2009 से लेकर 2023 तक नक्सल आंदोलन में सक्रियता से शामिल था। गड़चिरोली जिले में जनवरी 2022 से लेकर अभी तक 72 नक्सलियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी गड़चिरोली जिला पुलिस विभाग ने दी।

Created On :   7 Dec 2023 10:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story