- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गडचिरोली
- /
- विरोध के बावजूद एयरपोर्ट निर्माण की...
Gadchiroli News: विरोध के बावजूद एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया आरंभ, किसानों में आक्रोश
Gadchiroli News मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा गड़चिरोली में प्रस्तावित एअरपोर्ट के लिए 104 करोड़ रूपयों की निधि मंजूर करते हुए 311 हे. जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया को मंजूरी प्रदान की गयी। किसानों के निरंतर विरोध के बाद भी सरकार द्वारा इस आशय का परिपत्रक जारी करने से किसानों का आक्रोश अब और बढ़ गया है। बुधवार, 13 मई को हीरापुर, गुरवला, राखी और शिरपुर चक के संतप्त किसानों ने गड़चिरोली पहुंचकर जिलाधिकारी कार्यालय पर दस्तक दी और अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम एक ज्ञापन भिजवाया।
किसानों ने अपने ज्ञापन में बताया कि, गड़चिरोली तहसील के हीरापुर, गुरवला, राखी और शिरपुर चक गांव के खेत उपजाऊ है। वर्षों से इन खेतों में किसान फसलें उगाकर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहें है। गत 7 मई को गड़चिरोली के उपविभागीय अधिकारी ने गुरवला गांव में पहुंचकर किसी भी गांव की जमीन एअरपोर्ट के लिए अधिग्रहित नहीं करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अचानक 12 मई को राज्य सरकार ने सरकारी परिपत्रक जारी कर उपरोक्त गांवों की 311 हे. आर. जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया को मंजूरी प्रदान की गयी। जिसके लिए करोड़ों रुपयों की निधि भी मंजूर की गयी।
सरकार इस फैसले के बाद किसानों का आक्रोश बढ़ने लगा है। विरोध होने के बाद भी जमीन का जबरन अधिग्रहण करने का प्रयास सरकार द्वारा शुरू किये जाने से किसानों में रोष व्यक्त किया जा रहा है। इसी अाक्रोश को व्यक्त करने के लिए दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दस्तक दी और अपनी जमीनें इस एअरपोर्ट के लिए किसी भी कीमत पर नहीं देने का ऐलान किया। इस समय किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Created On :   14 May 2026 3:01 PM IST
















