Gadchiroli News: गड़चिरोली पहुंचा केरोसिन का पहला टैंकर , 7 तहसीलों में होगा वितरण

गड़चिरोली पहुंचा केरोसिन का पहला टैंकर , 7 तहसीलों में होगा वितरण
  • जिले के लिए मंजूर हुआ 48 हजार लीटर केरोसिन

Gadchiroli News संभावित युद्धजन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए निर्माण होने वाली संभावित जोखिमों से निपटने और स्वयंप्रकाश एवं दीप-बत्ती के उपयोग हेतु सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत केरोसीन वितरण करने का निर्णय सरकार ने लिया है। इसके तहत गड़चिरोली जिले के लिए कुल 48 हजार लीटर केरोसीन मंजूर किया गया है। मंजूर केरोसिन की पहली टैंकर बुधवार को जिला मुख्यालय में दाखिल हुई।

जिला आपूर्ति अधिकारी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से गड़चिरोली जिले के लिए यह अतिरिक्त आवंटन स्वीकृत किया गया है। लाभार्थियों को आवश्यकता अनुसार केरोसीन उपलब्ध हो सके, इसके लिए तहसीलवार भंडारण और वितरण किया जाएगा। जिसमें गड़चिरोली तहसील के लिए 12 हजार लीटर, जबकि चामोर्शी, धानोरा, सिरोंचा, आरमोरी, कुरखेड़ा तथा कोरची तहसील के लिए प्रत्येकि 6 हजार लीटर केरोसिन मंजूर किया गया है। अंत्योदय अन्न योजना और प्राधान्य परिवार राशन कार्डधारकों को केरोसिन वितरण में प्राथमिकता दी जाएगी।

केरोसीन बिक्री को मिलने वाले प्रतिसाद को देखते हुए उपलब्धता के अनुसार अन्य राशन कार्डधारक परिवारों को भी केरोसीन वितरित किया जाएगा। साथ ही जिन परिवारों के पास गैस कनेक्शन उपलब्ध नहीं है, उन्हें भी उपलब्धता के अनुसार केरोसीन दिया जाएगा। जिला आपूर्ति अधिकारी मनोज डहारे ने जिले के लाभार्थियों से अपील की है कि स्वयंप्रकाश एवं दीप-बत्ती के लिए आवश्यक केरोसीन अपने नजदीकी केरोसीन विक्रेता से प्राप्त करें और सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधा का लाभ उठाएं।


Created On :   14 May 2026 3:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story